Begin typing your search...

न डाइट, न जिम... फिर कैसे 2 महीने में दृश्यम एक्ट्रेस Ishita Dutta ने घटाया 15 किलो वजन? खुद किया खुलासा

इशिता दत्ता के तेजी से घटे वजन ने हर किसी को हैरान कर दिया था, लेकिन इसके पीछे कोई खास वेट लॉस फॉर्मूला नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया कि गॉल ब्लैडर की बीमारी, सर्जरी और उसके बाद की सख्त डाइट के दौरान उनका करीब 15 किलो वजन कम हुआ.

Ishita Dutta
X
( Image Source:  instagram-@ishidutta )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 7 Oct 2026 10:48 AM IST

इशिता दत्ता इन दिनों अपनी फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने तेजी से वजन कम होने की असली वजह के बारे में बताया है. डिलीवरी के बाद जब ‘दृश्यम’ एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने बताया कि उनका करीब दो महीने से भी कम समय में 15 किलो वजन घट गया है, तो नई मांओं के मन में भी सवाल उठने लगे.

कई लोगों ने उनसे जानना चाहा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया. डाइट बदली, एक्सरसाइज शुरू की या कोई खास तरीका अपनाया? लेकिन इशिता ने जो वजह बताई, वह किसी वेट लॉस प्लान से बिल्कुल अलग थी. उन्होंने खुलासा किया कि बीमारी और उसके इलाज के दौरान उनका वजन तेजी से कम हुआ था.

अचानक क्यों घटने लगा वजन?

हाल ही में जाहरा जानी के पॉडकास्ट में इशिता ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का मुश्किल दौर याद किया. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के छठे महीने से ही उन्हें डॉक्टरों ने पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दे दी थी, क्योंकि समय से पहले डिलीवरी का खतरा था. इसी बीच अचानक उनके पेट में तेज दर्द उठने लगा. दर्द कई बार इतना बढ़ जाता था कि उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ता था. बार-बार हो रही इस तकलीफ के बाद जब जांच कराई गई, तो पता चला कि उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन थे.

गॉल ब्लेडर की हुई सर्जरी

इशिता ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान जब पेट में तेज दर्द उठता था, तब भी उन्हें ज्यादा असर वाली दवाएं नहीं दी जा सकती थीं. ऐसे में उन्हें बिना ज्यादा दवा के ही दर्द के कम होने का इंतजार करना पड़ता था. बेटी के जन्म के बाद भी उनकी परेशानी तुरंत खत्म नहीं हुई. चूंकि वह बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं, इसलिए डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने के बजाय कम से कम 40 दिन इंतजार करने की सलाह दी.

कैसे घटा इशिता का वजन?

आखिरकार डॉक्टरों ने इशिता की गॉल ब्लैडर सर्जरी की और उसे निकाल दिया. ऑपरेशन के बाद उनके लिए एक और नया दौर शुरू हुआ, क्योंकि शरीर को गॉल ब्लैडर के बिना काम करने की आदत डालनी थी. इस दौरान उन्हें खाने-पीने को लेकर भी काफी सावधानी बरतनी पड़ी और सख्त डाइट फॉलो करनी पड़ी. इशिता ने बताया कि इसी मुश्किल दौर के बीच उनका वजन तेजी से कम होने लगा और दो महीने से भी कम समय में उनका करीब 15 किलो वजन घट गया.

अगला लेख