Father's Day 2026: पापा की वो डांट और छुपा हुआ प्यार! इस फादर्स डे अपने 'सुपरहीरो' को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाली शायरी
फादर्स डे के मौके पर अगर आप अपने पिता को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो ये शायरी और मैसेज आपके काम आएंगे. WhatsApp, Instagram और Facebook पर शेयर करने के लिए ये Father's Day Wishes दिल को छू लेने वाले हैं.
Father's Day 2026: आजकल की डिजिटल जिंदगी में हम सब इतने व्यस्त हो गए हैं कि पापा के पास बैठकर दो मिनट बात करने का वक्त भी बमुश्किल मिलता है. पापा भी ऐसे होते हैं जो कभी अपनी तकलीफें चेहरे पर नहीं लाते. मां रोकर अपना दुख बयां कर देती है, लेकिन पिता अंदर ही अंदर सब कुछ सहता है ताकि परिवार की नींव मजबूत रहे. अगर आप इस फादर्स डे जो कि कल यानी 21 जून है, पर उन्हें कोई महंगा तोहफा नहीं दे पा रहे हैं, तो फिक्र मत कीजिए. शब्दों में वो ताकत होती है जो करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स में भी नहीं होती. सोशल मीडिया के इस दौर में, सुबह-सुबह उनके फोन पर भेजा गया एक खूबसूरत मैसेज या शायरी उनके पूरे दिन को खास बना सकती है.
1. पिता की छाया और सुकून
अजीज भी वो है, नसीब भी वो है,
दुनिया की भीड़ में करीब भी वो है
उनकी दुआओं से ही चलती है जिंदगी,
क्योंकि खुदा भी वो है और तकदीर भी वो है
2. खुद को तपाकर घर रोशन करने वाला
खुद को तपाकर जिसने हमें छांव दी,
कांटों पर चलकर जिसने हमें राह दी
वो कोई और नहीं, मेरे प्यारे पापा हैं,
जिन्होंने अपनी खुशियां भुलाकर हमें हर खुशी दी
3. पिता का हौसला और उड़ान
मेरी पहचान है आप से पापा,
मेरा हर आसमान है आप से पापा
लोग कहते हैं कि मैं एक परिंदा हूं,
पर मेरी हर उड़ान है आप से पापा
4. बचपन के वो हसीन दिन
कंधों पर बिठाकर जो दुनिया दिखाते थे,
हमारी हर जिद को जो हंसकर उठाते थे
आज समझ आती है पापा की वो बातें,
जब वो जेब खाली होने पर भी सब कुछ दिलाते थे
5. बिना कहे सब समझ जाने वाले पापा
बिना कहे जो दिल की बात समझ जाते हैं,
मेरी हर मुश्किल को चुटकियों में सुलझाते हैं
उंगली पकड़कर जिन्होंने चलना सिखाया मुझे,
वही मेरे पापा मेरी जिंदगी के असली हीरो कहलाते हैं
6. साए की तरह साथ रहने वाले
जेब खाली हो फिर भी मना करते नहीं देखा,
मैंने पापा से अमीर इंसान कभी नहीं देखा
वो ढाल बनकर खड़े रहते हैं हर मुसीबत में,
उनके जैसा मजबूत शख्स मैंने कहीं नहीं देखा
7. पिता: खुशियों का सरमाया
हंसते हैं तो महफिल में रौनक आ जाती है,
डांटते हैं तो जिंदगी की तमीज आ जाती है
पापा का होना किसी वरदान से कम नहीं,
उनकी एक मुस्कान से घर की उदासी भाग जाती है
8. खुदा का दूसरा नाम
रब का रूप है पापा, खुशियों की धूप है पापा
हर बच्चे की जिंदगी का सबसे खूबसूरत रूप है पापा
मांगू एक तारा तो वो पूरा आसमां ला देते हैं,
अपनी फिक्र छुपाकर जो हमें हंसा देते हैं
9. कामयाबी का असली राज
मंजिल दूर थी पर हौसला आपसे पाया,
जिंदगी के सफर में कभी खुद को अकेला नहीं पाया
आज जो कुछ भी हूं, आपकी बदौलत हूं पापा,
क्योंकि आपने हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाया
10. उम्र भर का कर्ज और सम्मान
उम्र भर की पूंजी है पापा का वो प्यार,
जिसके आगे फीका है दुनिया का हर बाजार
सलामत रहे हमेशा सिर पर उनका साया,
यही है इस फादर्स डे पर रब से मेरी पुकार
कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत?
कहा जाता है कि मां के प्यार को सलाम करने के लिए तो मदर्स डे की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन पिताओं के योगदान को सराहने का ख्याल बहुत बाद में आया. इसकी कहानी अमेरिकी इतिहास से जुड़ी है. साल 1909 में वाशिंगटन की रहने वाली सोनोरा स्मार्ट डोड के मन में यह विचार आया. सोनोरा की मां का निधन उनके बचपन में ही हो गया था. उनके पिता विलियम स्मार्ट, जो एक सिविल वॉर के सैनिक थे, उन्होंने अकेले ही सोनोरा और उनके पांच भाइयों को पाला-पोषा. सोनोरा ने देखा कि कैसे उनके पिता ने मां और बाप दोनों का फर्ज निभाया. जब उन्होंने मदर्स डे के बारे में सुना, तो उन्हें लगा कि पिताओं के इस निस्वार्थ त्याग के लिए भी एक खास दिन होना चाहिए.
उनके कड़े संघर्षों के बाद, पहली बार 19 जून 1910 को फादर्स डे मनाया गया. बाद में 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया. आज यह दिन केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में पिताओं के प्रति सम्मान और प्यार जताने का एक खूबसूरत जरिया बन चुका है. हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है.




