दुनिया के पहले ट्रिलिनियर फिर भी 50 गज से भी छोटे घर में रहते हैं Elon Musk, हर महीने देते हैं इतना कम रेंट
दनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ होने के बावजूद वह किसी आलीशान महल में नहीं, बल्कि टेक्सास में बने एक छोटे से घर में रहते हैं, जिसका रेंट 50 हजार है.
दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बनने वाले एलन मस्क के पास बेशुमार दौलत है, लेकिन उनकी जिंदगी का एक सच लोगों को सबसे ज्यादा हैरान करता है. जहां आमतौर पर अरबपति लोग महलों जैसे घरों में रहते हैं, वहीं मस्क टेक्सास में बने एक छोटे से Boxabl Casita नाम के घर में रहते हैं.
यह घर करीब 400 स्क्वायर फीट का है, यानी 50 गज से भी छोटा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर का किराया भी उनकी दौलत के मुकाबले बेहद कम है. वह इस घर के लिए 50,000 हजार रुपये किराया देते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस छोटे से घर में सिर्फ जरूरी चीजें, जैसे एक छोटा लिविंग एरिया, किचन, बाथरूम और सोने की जगह है.
कितना बड़ा है एलन मस्क का घर?
एलन मस्क का घर करीब स्क्वायर फीट का है. यह एक छोटा और मॉडर्न प्रीफैब्रिकेटेड घर है, जिसे Boxabl नाम की कंपनी ने बनाया है. मस्क इस घर को स्पेसएक्स से किराए पर लेते हैं.
घर के अंदर क्या-क्या है?
x-@teslaownersSV
घर छोटा जरूर है, लेकिन इसमें रहने की जरूरी सभी चीजें मौजूद हैं. इसमें एक छोटा लिविंग एरिया, सोने की जगह, किचन और बाथरूम है. बाथरूम में शॉवर और बाथटब दोनों लगे हुए हैं. जगह बचाने के लिए घर में मर्फी बेड लगाया गया है, जिसे इस्तेमाल के बाद फोल्ड किया जा सकता है. इसके अलावा सामान रखने के लिए कई स्टोरेज स्पेस भी बनाए गए हैं, जिससे छोटा घर भी ऑर्गेनाइज्ड दिखाई देता है.
कैसा है किचन?
x-@teslaownersSV
मस्क के घर का किचन काफी नॉर्मल है. इसमें रोजाना के इस्तेमाल के लिए जरूरी डिवाइस और सुविधाएं हैं. यह किसी आलीशान घर जैसा नहीं है, लेकिन जरूरत की हर चीज इसमें मौजूद है. एलन मस्क की मां मेये मस्क ने एक बार बताया था कि जब वह वहां रुकी थीं, तब फ्रिज में खाने-पीने का सामान बहुत कम था. उन्होंने यह भी बताया कि घर में सुविधाएं सीमित हैं और सबकुछ काफी साधारण तरीके से रखा गया है.
बड़े घर बेचने का फैसला क्यों लिया?
2020 में टेक्सास आने के बाद एलन मस्क ने कैलिफोर्निया में अपने ज्यादातर बड़े और महंगे घर बेच दिए थे. उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा घरों और लग्जरी चीजों के मालिक नहीं बनना चाहते. उनका फोकस अपने काम और भविष्य की योजनाओं पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क से जुड़ी कंपनियों के पास टेक्सास में कुछ बड़े घर भी हैं. इन घरों में स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. हालांकि एलन मस्क खुद ज्यादातर समय अपने छोटे से घर में ही रहते हैं.




