Begin typing your search...

बॉक्सिंग से लेकर टायर फ्लिप तक! Alpha के लिए आलिया-शरवरी की ट्रेनिंग, 5 पॉइंट्स में जानें इन एक्सरसाइज के फायदे

फिल्म 'Alpha' के लिए आलिया भट्ट और शरवरी ने दमदार वर्कआउट से खुद को एक्शन-रेडी बनाया है. बॉक्सिंग से लेकर टायर फ्लिप तक दोनों की ट्रेनिंग में ऐसी एक्सरसाइज शामिल हैं, जो ताकत, स्टैमिना और फिटनेस बढ़ाने में मदद करती हैं.

Alia bhatt
X

अल्फा फिल्म के लिए आलिया ने ऐसे बनाई फिल्म के लिए फिटनेस

( Image Source:  instagram-@aliaabhatt )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 27 Jun 2026 5:28 PM IST

एक्शन फिल्म 'Alpha' के लिए आलिया भट्ट और शरवरी अपनी फिटनेस पर जबरदस्त मेहनत कर रही हैं. हाल ही में दोनों ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बॉक्सिंग, टायर फ्लिप और कई हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करती नजर आईं. इस वीडियो ने फैंस को फिटनेस के साथ-साथ कड़ी मेहनत की भी झलक दिखाई. अगर आप भी खुद को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

1.आलिया भट्ट का अल्फा रूटीन

इस वीडियो में आलिया और शरवरी स्टेप-अप्स करती नजर आ रही हैं. स्टेप-अप्स पैरों और कूल्हों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली बेहतरीन एक्सरसाइज है. इससे बैलेंस बेहतर होता है, पैरों की ताकत बढ़ती है और शरीर की सहनशक्ति में भी सुधार आता है.

2. बॉक्सिंग और पुश-अप्स के फायदे

इस फिल्म में बॉक्सिंग पूरे शरीर की शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है. इससे दिल स्वस्थ रहता है, कैलोरी तेजी से बर्न होती है और हाथों की ताकत बढ़ती है. साथ ही तनाव कम करने और फुर्ती बढ़ाने में भी यह मददगार होती है. पुश-अप्स करने से छाती, कंधे, बाजू और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. यह शरीर की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ पोस्चर सुधारने और स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है.

3. ऐसे बनाई फिल्म के फिट बॉडी

केटलबेल स्विंग फुल बॉडी एक्सरसाइज है, जिसमें कूल्हे, पीठ, कंधे, पैर और कोर मसल्स एक साथ काम करते हैं. इससे शरीर की ताकत बढ़ती है, फैट बर्न होता है और हार्ट फिटनेस भी बेहतर होती है. इसके साथ ही, टायर वर्कआउट भी किया. टायर फ्लिप या टायर पर स्ट्राइक जैसी एक्सरसाइज पूरे शरीर की मांसपेशियों को एक्टिव करती हैं. इससे ग्रिप मजबूत होती है, ताकत बढ़ती है और शरीर ज्यादा फंक्शनल बनता है.

4. स्किपिंग क्यों करना चाहिए?

रस्सी कूदना सबसे आसान और असरदार कार्डियो वर्कआउट में से एक है. इससे दिल स्वस्थ रहता है, पैरों की ताकत बढ़ती है, कैलोरी तेजी से बर्न होती है और शरीर की फुर्ती भी बढ़ती है.

5. रनिंग ऑन द स्पॉट एक्सरसाइज क्या है?

रनिंग ऑन द स्पॉट यानी एक ही जगह पर दौड़ना शरीर को जल्दी गर्म करने और हार्ट रेट बढ़ाने का आसान तरीका है. यह पैरों और कोर मसल्स को मजबूत बनाता है और स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है.

अगला लेख