Begin typing your search...

आइवरी लहंगा, डायमंड नथ और 4000 घंटे की मेहनत... Ananya Panday के ब्राइडल लुक ने लूट ली महफिल

अनन्या पांडे ने डिजाइनर गौरव गुप्ता के नए कूचर शो में ब्राइडल लुक में रैंप पर कदम रखा और आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आइवरी रंग का उनका खूबसूरत लहंगा, डायमंड ज्वेलरी और मॉडर्न स्टाइल लोगों को काफी पसंद आया.

ananya panday
X

 Ananya Panday का ब्राइडल लुक वायरल

( Image Source:  x-@Glamreel )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 18 July 2026 1:56 PM IST

अनन्या पांडे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपने फैशन सेंस से हर बार लोगों का दिल जीतना जानती हैं. इस बार वह डिजाइनर गौरव गुप्ता के कूचर शो में ब्राइडल लुक में नजर आईं. आइवरी रंग के खूबसूरत लहंगे, चमचमाते क्रिस्टल वर्क और डायमंड ज्वेलरी में उनका अंदाज बेहद रॉयल और एलिगेंट दिखा.

अनन्या के इस ब्राइडल आउटफिट की सबसे खास बात इसकी बारीक कारीगरी थी.आइवरी लहंगे के साथ डायमंड नथ, मांग टीका और लंबा ट्रेल उनके पूरे लुक को और भी खास बना रहा था.

अनन्या पांडे ने क्या पहना?

x-@Glamreel

अनन्या ने आइवरी रंग का ब्राइडल कूचर पहना था. इस ड्रेस पर हाथ से किए गए सैकड़ों बारीक काम देखने को मिले. इसमें सीक्विन, मोती, क्रिस्टल और चमकदार सजावट का इस्तेमाल किया गया था, जिससे पूरा लुक बेहद रॉयल नजर आया.

कैसा है ब्लाउज और स्कर्ट का डिजाइन?

इस ब्राइडल लुक में अनन्या ने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला क्रॉप ब्लाउज पहना था. इसके साथ ए-लाइन स्कर्ट थी, जो नीचे की ओर झरने जैसी फ्लो देती हुई नजर आई. स्कर्ट का लंबा घेरा और पीछे की तरफ लंबा ट्रेल पूरे लुक को शाही अंदाज दे रहा था. ड्रेस के कंधों पर क्रिस्टल से सजी लटकती स्ट्रिंग्स थीं, जो इसे अलग और अट्रैक्टिव बना रही थीं. इसके साथ अनन्या ने हल्के जालीदार कपड़े (ट्यूल) का वेल कैरी किया, जिस पर भी चमकदार कढ़ाई की गई थी. इस वजह से उनका लुक ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ मॉडर्न भी लगा.

डायमंड ज्वेलरी ने बढ़ाई सुंंदरता

ज्वेलरी की बात करें तो अनन्या ने डायमंड की सेप्टम नथ, डायमंड जड़ा मांग टीका और कई स्टेटमेंट रिंग्स पहनी थीं. इन एक्सेसरीज ने उनके ब्राइडल लुक को और भी खास बना दिया. अनन्या का मेकअप हल्का लेकिन ग्लैमरस था. उन्होंने सिल्वर शिमरी आई मेकअप, ग्लॉसी पिंक लिप्स, मस्कारा और हल्का ब्लश लगाया था. वहीं बालों को टाइट जूड़े की बजाय हाफ-अप स्टाइल में खुला रखा गया, जिससे उनका लुक काफी फ्रेश और मॉडर्न नजर आया.

Light Song' कलेक्शन में क्या खास?

गौरव गुप्ता का यह कलेक्शन 'Light Song' अनंत , बदलाव और सूरज-चांद के रिश्ते से प्रेरित है. रैंप को भी इनफिनिटी (∞) के शेप में तैयार किया गया था. इस पूरे कलेक्शन को बनाने में 150 से ज्यादा कारीगरों ने करीब 4,000 घंटे तक मेहनत की. यही वजह है कि हर आउटफिट में भारतीय हैंडीक्राफ्ट और मॉडर्न डिजाइन का अनोखा मेल देखने को मिला.

अगला लेख