Begin typing your search...

आइवरी साड़ी, खूबसूरत अंदाज और विक्की कौशल का साथ... मनीष मल्होत्रा के फैशन शओ मिजवान में आलिया बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में बॉलीवुड ग्लैमर और पारंपरिक कारीगरी का खूबसूरत मेल देखने को मिला. 26 सितंबर को मुंबई में हुए शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने शोस्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया. आइवरी साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनकी साड़ी पर सीक्वन, लेस और बारीक कढ़ाई का शानदार काम देखने को मिला.

आइवरी साड़ी, खूबसूरत अंदाज और विक्की कौशल का साथ... मनीष मल्होत्रा के फैशन शओ मिजवान में  आलिया बनीं सेंटर ऑफ अट्रैक्शन
X
( Image Source:  @t2telegraph )

मनीष मल्होत्रा ​​के मिजवान शो में ग्लैमर, ट्रेडिश्नल कारीगरी और बॉलीवुड फैशन का संगम देखने को मिला, शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर रहे.

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने 26 सितंबर को अपना नया मिजवान कलेक्शन पेश किया. मुंबई में आयोजित मिजवान फैशन शो के 15वें एडिशन में आलिया भट्ट सेंटर ऑफ अटरैक्शन रहीं. आलिया ने विक्की कौशल के साथ आइवरी रंग की साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया.

आलिया भट्ट ने आइवरी रंग की साड़ी पहनी थी, उनकी साड़ी में लेस लगी हुई थी और कॉर्नर पर स्कैलप्ड थे. पूरी साड़ी पर सीक्वन का काम था.

इसके अलावा सितारों से भरी इस शाम में शबाना आजमी, बोनी कपूर, माधुरी दीक्षित, शालिनी पासी, सोनाली बेंद्रे, खुशी कपूर और अन्य बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए.

आलिया की साड़ी में बारीक कढ़ाई और नज़ाकत भरा काम था.उन्होंने इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ शानदार ज्वेलरी पहनी थी, जिसमें पोल्की स्टोन और नीचे की तरफ मोती की लटकन वाला सिल्वर नेकलेस सेट, इयररिंग्स और मांग-टीका शामिल था.

Star Spotter X

उनके हेयर बहुत अच्छे से स्टाइल किए गए थे, जबकि कढ़ाई वाला शीयर ड्रेप उनके लुक की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था.

WV - Media X

वहीं एक्टर विक्की कौशल ने नेवी ब्लू और सफेद रंग का शानदार आउटफिट पहना हुआ था.उनकी लंबी कढ़ाई वाली जैकेट पर फूलों के बारीक डिजाइन बने थे और इसके नीचे उन्होंने ट्रेडिश्नल बॉटन पहना था. फुटवियर में उन्होंने मैचिंग जूतियां पहनी थी जिसने उनके लुक में शाही झलक एड हो गई.

Iyan Amjad X

दोनों कलाकार रैंप पर सहज दिखे और साथ में पोज देते हुए एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए। उनकी केमिस्ट्री और पारंपरिक लुक जल्द ही फ़ैशन और बॉलीवुड के शौकीनों के बीच चर्चा का विषय बन गए.

t2 X

आलिया भट्ट और विक्की कौशल, रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'लव एंड वॉर' में नज़र आने वाले हैं। यह फ़िल्म 21 जनवरी, 2027 को रिलीज़ होगी.

t2 X

मिजवान शो, मिजवान वेलफेयर सोसाइटी से जुड़ा है.इस संस्था की स्थापना दिवंगत कवि और सामाजिक कार्यकर्ता कैफी आजमी ने की थी. यह पहल ग्रामीण महिलाओं को शिल्प और कढ़ाई, खासकर पारंपरिक चिकनकारी कला के जरिए सशक्त बनाने का काम करती है.

t2 X

मनीष मल्होत्रा ​​कई सालों से मिजवान से जुड़े हुए हैं.वे फ़ैशन के जरिए कारीगरों की कलाकारी को दुनिया के सामने लाते हैं और पारंपरिक कढ़ाई में आधुनिक डिजाइन का समावेश करते हैं.

अगला लेख