Begin typing your search...

3 दिन की छुट्टी में दिल्ली की इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर, घूमने का मजा होगा दोगुना

2 से 4 अक्टूबर की तीन दिन की छुट्टी को यादगार बनाने के लिए दिल्ली की पांच खास जगहों का रुख कर सकते हैं. हुमायूं का मकबरा, सुंदर नर्सरी, पुराना किला, लोधी गार्डन और इंडिया गेट इस छोटे से ब्रेक में घूमने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.

3 दिन की छुट्टी में दिल्ली की इन 5 जगहों को करें एक्सप्लोर, घूमने का मजा होगा दोगुना
X
( Image Source:  instagram-@shotbysujeet )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 1 Oct 2026 4:23 PM IST

अगर कई दिनों से कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, लेकिन लंबी छुट्टी नहीं मिल पा रही है, तो इस बार दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार मिलाकर लगातार तीन दिन का ब्रेक मिल रहा है. ऐसे में इन तीन दिनों को दिल्ली की उन जगहों को देखने में लगाया जा सकता है, जहां इतिहास की झलक से लेकर हरियाली और सुकून तक, सब कुछ एक साथ महसूस होगा.

इस छोटे से ब्रेक में आप हुमायूं का मकबरा, सुंदर नर्सरी, पुराना किला, लोधी गार्डन और इंडिया गेट जैसी जगहों का रुख कर सकते हैं. कहीं सदियों पुरानी इमारतें आपका ध्यान खींचेंगी, तो कहीं पेड़ों के बीच कुछ वक्त चैन से बिताने का मौका मिलेगा. यानी बिना लंबी यात्रा और ज्यादा भागदौड़ के भी तीन दिन में दिल्ली को एक नए अंदाज में एक्सप्लोर किया जा सकता है.

1. हुमायूं का मकबरा

instagram-@m.shahzad_07

अगर दिल्ली घूमते हुए आपका मन ऐसी जगह जाने का करे, जहां हर कदम के साथ इतिहास की झलक मिले, तो हुमायूं का मकबरा आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. लाल बलुआ पत्थर से बनी इस ऐतिहासिक इमारत की बनावट देखते ही नजर ठहर जाती है. चारों तरफ फैली हरियाली और खूबसूरत बगीचे इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. यहां पहुंचकर आपको दिल्ली का वह रूप देखने को मिलेगा, जहां पुरानी विरासत और सुकून भरा माहौल एक साथ नजर आता है.

2. सुंदर नर्सरी

instagram-@shotbysujeet

इतिहास की गलियों से निकलने के बाद अगर कुछ वक्त प्रकृति के बीच बिताने का मन हो, तो सुंदर नर्सरी पहुंच सकते हैं. यहां कदम रखते ही आसपास की हरियाली और खुले रास्ते शहर की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक देने लगते हैं. पेड़-पौधों के बीच टहलते हुए या किसी शांत जगह बैठकर आप आराम से अपना समय बिता सकते हैं. परिवार के साथ हों, दोस्तों की टोली हो या अकेले घूमने का प्लान, तीन दिन की छुट्टी में सुकून के कुछ पल बिताने के लिए यह जगह अच्छी लग सकती है.

3. पुराना किला

अगर तीन दिन के इस ब्रेक में दिल्ली के पुराने रंग को करीब से देखना चाहते हैं, तो पुराना किला घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां की ऊंची दीवारें, बड़े दरवाजे और फैला हुआ परिसर बीते समय की कई कहानियां अपने अंदर समेटे हुए हैं. किले के आसपास घूमते हुए इसकी पुरानी बनावट आपका ध्यान खींचेगी और कुछ देर के लिए ऐसा लगेगा, जैसे आप आज की दिल्ली से निकलकर उसके इतिहास के दौर में पहुंच गए हों.

4. लोधी गार्डन

छुट्टी में बस आराम करना और शहर की हलचल से थोड़ी दूरी बनानी है, तो लोधी गार्डन का प्लान बनाया जा सकता है. यहां पहुंचते ही चारों तरफ फैली हरियाली और खुला माहौल मन को सुकून देता है. सुबह या शाम टहलते हुए आप यहां मौजूद पुराने मकबरों को भी करीब से देख सकते हैं. यानी एक ही जगह पर प्रकृति की ताजगी और दिल्ली के इतिहास की झलक, दोनों का मजा लिया जा सकता है.

5. इंडिया गेट

दिल्ली घूमने का प्लान बने और इंडिया गेट को लिस्ट से बाहर रखा जाए, ऐसा शायद ही हो. खासकर शाम ढलते ही यहां का नजारा देखने लायक हो जाता है. रोशनी से जगमगाता इंडिया गेट और आसपास का माहौल घूमने का एक्सपीरियंस और खास बना देता है. तीन दिन के इस छोटे से ब्रेक में यहां कुछ वक्त बिताकर आप दिल्ली ट्रिप की खूबसूरत याद अपने साथ ले जा सकते हैं.

ऐसे बनाएं तीन दिन का प्लान

अगर समय कम है, तो एक ही दिन में कई जगहें देखने के बजाय रोजाना दो के आसपास जगहों का प्लान बनाएं. इससे घूमने की जल्दी नहीं रहेगी और हर जगह को आराम से एक्सप्लोर कर पाएंगे. 2 से 4 अक्टूबर का यह छोटा सा ब्रेक लंबी यात्रा के बिना भी आपको दिल्ली को नए अंदाज में देखने का मौका दे सकता है.

अगला लेख