1 किलो घी बनाने में कितना दूध लगता है? बृजभूषण-रामदेव विवाद के बीच समझें पूरा गणित और प्रोसेस
1 किलो घी बनाने में कितना दूध लगता है? गाय-भैंस के दूध से घी बनाने का पूरा तरीका, फैट का हिसाब और बृजभूषण-रामदेव विवाद की पूरी कहानी जानिए.
बीते कुछ दिनों से बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच नकली घी को लेकर विवाद चल रहा है और कहा जा रहा है कि बाजार में मिल रहे घी में मिलावट चल रही है. इतना ही नहीं बृजभूषण ने इसका तर्क भी दिया था जिसके बाद इस पर अब फिर से योग गुरु बाबा रामदेव ने सफाई दी है बताया है कि एक किलों दूध का कैसे इस्तेमाल होता है और उसके साथ घी के अलावा क्या-क्या बनाता है? इसी के साथ आइए जानते हैं कि एक किलो में घी के लिए कितना दूध लगता है तो बाजार में घी का क्या रेट चल रहा है और पतंजली वाले घी का क्या हाल है?
बृजभूषण शरण सिंह और बाबा रामदेव के बीच पतंजलि के घी को लेकर विवाद 2022 के एक बयान से जुड़ा है, जो सितंबर 2026 में फिर चर्चा में आया. बृजभूषण ने दावा किया कि उन्होंने एक धार्मिक कार्यक्रम में लोगों से अपना दूध और घी तैयार करने की बात कही थी और इसी दौरान पतंजलि के घी की कीमत पर सवाल उठाया था. उनका तर्क था कि अगर करीब 30 किलो गाय के दूध से 1 किलो घी बनता है और दूध ₹30 प्रति किलो है, तो सिर्फ दूध की कीमत करीब ₹900 बैठती है. उन्होंने पूछा कि फिर ₹500 के आसपास घी कैसे बिक सकता है. यह बृजभूषण का लागत संबंधी दावा है, पतंजलि घी में मिलावट साबित करने वाली लैब रिपोर्ट नहीं.
इसके बाद पतंजलि की ओर से बृजभूषण के खिलाफ ₹50 करोड़ का मानहानि मुकदमा दायर किए जाने की रिपोर्ट सामने आई. सितंबर 2026 में बृजभूषण ने अपने आरोपों को लेकर फिर बयान दिए और कहा कि वह कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं.
क्या अब रामदेव और बृजभूषण के बीच मामला सुलझ गया?
दोनों के बीच व्यक्तिगत स्तर पर तनाव कम होने के संकेत जरूर मिले हैं. 23 सितंबर 2026 को रामदेव ने कहा कि बृजभूषण से मुलाकात के दौरान उनकी गलतफहमी दूर हो गई और उन्होंने इस मामले को अपनी तरफ से खत्म करने की बात कही. इसी के साथ रामदेव ने कहा कि बृजभूषण ने कुछ वीडियो देख लिए थे जो जिसके कारण ऐसा बोले हैं वे.रामदेव ने साथ ही पतंजलि के घी और अन्य उत्पादों में मिलावट के आरोपों को खारिज किया और कहा कि घी को लैब में जांच कराया जा सकता है. वहीं बाबा रामदेव के मुताबिक को इन दोनों की बीच तो मामला ठीक हो गया लेकिन फिलहाल आइए जानते हैं कि 1 किलों घी बनाने के लिए वास्तव में कितना दूध लगता है और क्या होती है प्रोसेस.
मार्केट में घी का क्या रेट चल रहा है?
- Amul शुद्ध घी, 1 लीटर कार्टन इसका रेट लगभग ₹640 रुपये किलो
- मदर डेयरी में 1 लीटर/1 किलो घी का मूल्य उसकी पैकेजिंग और प्रकार (गाय या भैंस का घी) के आधार पर लगभग ₹600 से ₹720 के बीच है.
- बाबा रामदेव के मुताबिक पतंजली के 1 किलों घी का रेट 700 रुपये है.
1 किलो घी बनाने में कितना दूध लगता है?
एक तय संख्या बताना सही नहीं होगा, क्योंकि यह दूध के फैट प्रतिशत और घी निकालने की प्रक्रिया पर निर्भर करता है. सामान्य तौर पर गाय के दूध से 1 किलो घी के लिए करीब 25–30 लीटर दूध लग सकता है, जबकि ज्यादा फैट वाले भैंस के दूध में यह मात्रा करीब 15–20 लीटर तक हो सकती है. इसलिए बृजभूषण का 30 किलो दूध से 1 किलो घी वाला आंकड़ा एक अनुमान है, सार्वभौमिक नियम नहीं.
घी बनाने का पूरा प्रोसेस 6 पॉइंट्स में
1. दूध को उबालें
ताजे दूध को अच्छी तरह उबालकर ठंडा करें.
2. मलाई जमाएं
दूध को कुछ घंटे/रातभर ठंडा रखने पर ऊपर मलाई की परत जम जाएगी. रोज की मलाई अलग बर्तन में जमा करते जाएं.
3. मलाई से मक्खन निकालें
जमी हुई मलाई को थोड़ा खट्टा करने के लिए दही मिलाकर कुछ समय रखें. फिर मथनी या मिक्सर की मदद से मथें. इससे मक्खन और छाछ अलग हो जाएंगे.
4. मक्खन को गर्म करें
मक्खन को मोटे तले वाले बर्तन में धीमी-मध्यम आंच पर गर्म करें. पहले पानी निकलने लगेगा और फिर दूध के ठोस कण नीचे बैठने लगेंगे.
5. घी तैयार होने का संकेत
जब बुलबुले कम होने लगें, नीचे के कण हल्के सुनहरे-भूरे हो जाएं और ऊपर साफ सुनहरा तेल जैसा पदार्थ दिखाई दे, तो घी लगभग तैयार है.
6. छानकर स्टोर करें
आंच बंद करके घी को थोड़ा ठंडा होने दें. महीन छलनी या साफ कपड़े से छानकर सूखे और साफ एयरटाइट कंटेनर में भर दें.




