दिल्ली NCR में बारिश के पीछे Bill Gates का हाथ! क्या है Solar Geoengineering? जिसको लेकर किया जा रहा अजब-गजब दावा
दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे Bill Gates और उनकी तथाकथित 'Solar Geoengineering' तकनीक का हाथ है.
जैसा की आप जानते होंगे साल 2026 के मार्च के महीने में मई जैसी गर्मी आ गई थी कि पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है और मौसम ने करवट ले ली है जिसके बाद दिल्ली NCR का मौसम ठंडा हो गया है. मौसम बदलने के बाद सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है. इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह मौसम कोई प्राकृतिक घटना नहीं, बल्कि 'सोलर जियोइंजीनियरिंग' जैसे प्रयोगों का नतीजा है और इस बारिश के पीछे बिल गेट्स का हाथ है ऐसा हल्ला मच गया है तो आइए इस बारे में विस्तार जानते हैं...
वायरल कुछ पोस्ट में तो सीधे तौर पर Bill Gates का नाम जोड़ते हुए कहा जा रहा है कि आकाश में केमिकल छोड़े जा रहे हैं, जिससे तापमान घटाया जा रहा है.और इस बात को किसी खबर नहीं लगी है. लेकिन क्या सच में ऐसा कुछ हो रहा है? इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन दावों में कितनी हकीकत है या फिर हवा हवाई बाते हैं.
क्या है Solar Geoengineering और कैसे काम करता है?
Solar Geoengineering, जिसे Solar Radiation Management (SRM) भी कहा जाता है, एक वैज्ञानिक अवधारणा है. इसका उद्देश्य पृथ्वी पर आने वाली सूरज की किरणों का कुछ हिस्सा वापस अंतरिक्ष में परावर्तित करना है, ताकि ग्लोबल वॉर्मिंग को कम किया जा सके. इस तकनीक में ग्रीनहाउस गैसों को कम करने के बजाय, पृथ्वी की 'रिफ्लेक्टिविटी' यानी अल्बीडो बढ़ाने पर फोकस किया जाता है. हालांकि, यह तकनीक अभी रिसर्च स्टेज में है और बड़े स्तर पर कहीं लागू नहीं हुई है.
क्या विमान से केमिकल छोड़कर मौसम बदला जा रहा है?
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विमान से कैल्शियम कार्बोनेट जैसे कण छोड़े जा रहे हैं, जिससे सूरज की रोशनी कम हो रही है. लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस तरह के दावों का कोई प्रमाण नहीं है. यह सिर्फ एक थ्योरी है जिसे अभी तक वास्तविक दुनिया में लागू नहीं किया गया है.
Solar Geoengineering के कौन-कौन से तरीके प्रस्तावित हैं?
वैज्ञानिकों ने इस तकनीक के कई संभावित तरीके सुझाए हैं- Stratospheric Aerosol Injection: ऊपरी वायुमंडल में कण छोड़कर सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट करना
- Marine Cloud Brightening: समुद्री बादलों को अधिक रिफ्लेक्टिव बनाना
- Space Mirrors: अंतरिक्ष में शीशे लगाकर सूरज की रोशनी को मोड़ना
- लेकिन ये सभी अभी केवल प्रयोग और अध्ययन के स्तर पर हैं.
वैज्ञानिक इसे क्यों रिसर्च कर रहे हैं?
तेजी से बढ़ते ग्लोबल तापमान ने वैज्ञानिकों को वैकल्पिक उपाय खोजने पर मजबूर किया है. Solar Geoengineering को एक 'इमरजेंसी टूल' के रूप में देखा जा रहा है, जो तेजी से तापमान कम कर सकता है, लेकिन यह समस्या की जड़ यानी ग्रीनहाउस गैसों को खत्म नहीं करता.
क्या इससे खतरे भी हैं?
इस तकनीक को लेकर कई गंभीर चिंताएं भी सामने आई हैं- मानसून पैटर्न पर असर, खेती और जल संसाधनों पर खतरा, ओजोन लेयर को नुकसान 'Termination Shock' यानी अचानक रोकने पर तापमान का तेजी से बढ़ना. यही वजह है कि इसे लागू करने को लेकर वैश्विक स्तर पर सहमति नहीं बन पाई है.
क्या दिल्ली की बारिश आर्टिफिशियल है?
विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश पूरी तरह प्राकृतिक है और इसका कारण Western Disturbance है. मार्च 2026 में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते उत्तर भारत में बारिश, आंधी और ठंडी हवाएं चलीं. हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों तक पहुंचीं, जिससे तापमान में गिरावट आई.
मौसम में अचानक बदलाव से क्या असर पड़ा?
इस बदलाव का असर आम जीवन पर भी पड़ा-
- तेज हवाएं (68 km/h तक)
- भारी बारिश और धूल भरी आंधी
- तापमान 29°C से गिरकर 19°C तक पहुंचा
IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स डायवर्ट
IMD ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
क्या Bill Gates और क्लाइमेट एक्सपेरिमेंट का कोई कनेक्शन है?
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के विपरीत, इस बात का कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक सबूत नहीं है कि Bill Gates या किसी भी संस्था ने दिल्ली के मौसम को प्रभावित किया हो. ये सभी दावे गलत जानकारी और साजिश थ्योरी पर आधारित हैं.
सच्चाई क्या है?
- Solar Geoengineering एक रिसर्च कॉन्सेप्ट है, लागू तकनीक नहीं
- दिल्ली की बारिश का कारण प्राकृतिक Western Disturbance
- Bill Gates से जुड़े दावे को स्टेट मिरर हिंदी पुष्टी नहीं करता है और न ही इसके कहीं सबूत मिले हैं.




