544 पन्नों की सोनिया गांधी की किताब में कितनी गलतियां? अहमद पटेल से अन्ना आंदोलन तक, देखिए BOOK की अनदेखी तस्वीरें
सोनिया गांधी की किताब Belonging पर सवाल उठे हैं. अन्ना हजारे आंदोलन, अहमद पटेल के निधन और RSS की स्थापना के साल को लेकर कथित गलतियों की चर्चा तेज है.
सोनिया गांधी की 544 पन्नों की आत्मकथा Belonging: A Journey of Love रिलीज होते ही सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गई है. 10 नवंबर को आई इस किताब के हर नए खुलासे के साथ गांधी परिवार की निजी जिंदगी, राजीव गांधी के साथ सोनिया की प्रेम कहानी, राहुल गांधी के बड़े भाई की 48 घंटे के भीतर हुई मौत और परिवार से जुड़े कई अनकहे किस्से सुर्खियां बटोर रहे हैं.
यहां तक कि सोनिया ने अपनी किताब में कैंसर जैसी निजी बीमारी और गांधी परिवार के भीतर के रिश्तों पर भी खुलकर लिखा है. लेकिन अब इस किताब के खुलासों के साथ कुछ दावों और गलतियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
एक नजर सोनियां के किताब में छपी तस्वीरों पर भी...
पत्रकार अजीत अंजुम समेत कुछ पत्रकार किताब के अलग-अलग अंशों की पड़ताल कर रहे हैं और उनमें मौजूद कथित गलतियों की ओर ध्यान दिला रहे हैं. इसी बीच सोनिया गांधी का अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से जुड़ा एक किस्सा भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने साल 2000 के भारत दौरे के दौरान क्लिंटन के व्यवहार का जिक्र किया है.
नीचे दी गई तस्वीर में कौन-कौन?
आइए जानते हैं, सोनिया ने अपनी किताब में क्या लिखा और किन बातों पर सवाल उठ रहे हैं. आइए सोनिया गांधी कि रिलीज हुई किताब की कुछ गलतियों पर एक नजर डालते हैं...
ये रही सोनिया गांधी किताब की दो गलतियां जिनकी खूब हो रही चर्चा
- सोनिया गांधी की किताब में अन्ना हज़ारे आंदोलन का साल 2012 बताया गया है , जबकि वो साल 2011 था . पहली बार 5 अप्रैल 2011 जंतर मंतर पर अन्ना बैठे थे . फिर अगस्त 2011 में अन्ना आंदोलन का केंद्र रामलीला मैदान था .
- दूसरी गलती की बात करें तो UPA शासन काल की कद्दावर शख्सियतों में से एक अहमद पटेल सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे . हैरानी की बात ये है कि पटेल के निधन का साल इस किताब में कोविड 2022 लिखा है , जबकि उनका निधन 25 नवंबर 2020 को हुआ था .
- @MediaHarshVT ने एक गलती का जिक्र करते हुए लिखा कि, सोनिया गांधी की पुस्तक में तथ्य की स्थित यह है कि, संघ की स्थापना 1921 में ही कर दी गई है जबकि, संघ की स्थापना 1925 में हुई थी. बाकी, आत्मकथा है तो आत्मप्रशंसा ही होगी, इसमें किसे संदेह है. पृष्ठ संख्या 338 पहला पैराग्राफ पढ़िए
वहीं अभी किताब के कई पन्ने फिलहाल पढ़े जा रहे हैं हालांकि कुछ न कुछ खुलासे सामने आ रही हे हैं. इस किताब की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है तो वहीं भाजपा ने इस खिताब को पूरी फर्जी बताया है.




