Begin typing your search...

होटल के कमरे में पहुंचते ही टीवी को क्यों ढकना चाहिए, क्या है इसके पीछे की वजह; रिटायर्ड कर्नल हनी बख्शी ने दी सलाह

अक्सर होटल के कमरों में टीवी या स्मार्ट टीवी देखने को मिलते है, कई बार लोग चलाते है कई बार नहीं चलाते लेकिन अब रिटायर्ड कर्नल हनी बख्शी ने बताया कि आखिर क्यों होटल के कमरे वाले टीवी को किसी चीज से ढककर रखना चाहिए.

Hotel Room Safety Tips
X

Hotel Room Safety Tips

( Image Source:  ChatGPT )

होटल में ठहरने के दौरान लोग अक्सर कमरे की सुविधाओं और आराम पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि होटल का कमरा आपकी प्राइवेसी के लिए कितना सुरक्षित है. भारतीय सेना की टेक्निकल सपोर्ट डिवीजन (TSD) के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हनी बख्शी (रिटायर्ड) की एक सलाह इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. उन्होंने कहा है कि होटल के कमरे में पहुंचते ही सबसे पहले टीवी को किसी चीज से ढक देना चाहिए.

कर्नल हनी बख्शी की इस सलाह के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर होटल के टीवी को तौलिए से ढकने की जरूरत क्यों है. क्या टीवी के अंदर भी छिपे हुए कैमरे हो सकते हैं. दरअसल, यह सलाह होटल के कमरे में प्राइवेसी बनाए रखने और संभावित जासूसी से बचने के लिए दी गई है. इसके अलावा उन्होंने रात में सोते समय स्मार्टफोन को भी बेड के पास रखने के बजाय बंद दराज में रखने की सलाह दी है.

टीवी को क्यों ढकना चाहिए?

होटल के कमरों में टीवी आमतौर पर बेड के ठीक सामने लगाया जाता है. इस जगह से कमरे का काफी बड़ा हिस्सा साफ दिखाई देता है. ऐसे में अगर टीवी के आसपास या उसके अंदर कोई छिपा हुआ कैमरा लगा हो, तो कमरे में मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है. छिपे हुए कैमरे इतने छोटे हो सकते हैं कि सामान्य नजर से उन्हें पहचानना मुश्किल होता है. टीवी के बाहरी फ्रेम, स्पीकर ग्रिल और सेट-टॉप बॉक्स के आसपास पिनहोल कैमरा छिपाए जाने की आशंका हो सकती है. यही वजह है कि कर्नल बख्शी ने होटल पहुंचते ही टीवी को ढकने की सलाह दी है.

क्या हो सकती है जासूसी?

आजकल ज्यादातर आधुनिक स्मार्ट टीवी इंटरनेट से जुड़े होते हैं. कई मॉडल में कैमरा और माइक्रोफोन जैसी सुविधाएं भी मौजूद होती हैं. इनका इस्तेमाल वीडियो कॉल और दूसरी स्मार्ट सुविधाओं के लिए किया जाता है. हालांकि, साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता तब बढ़ जाती है, जब ऐसे उपकरणों की सुरक्षा में कोई कमी रह जाती है. साइबर सुरक्षा एजेंसियां, जिनमें अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी शामिल है, स्मार्ट टीवी की प्राइवेसी और हैकिंग से जुड़े जोखिमों को लेकर चेतावनी दे चुकी हैं.

क्यों सोते समय फोन को भी बेड से दूर रखें?

कर्नल हनी बख्शी ने होटल में सुरक्षा को लेकर एक और अहम सलाह दी है. उनके मुताबिक, रात में सोते समय स्मार्टफोन को अपने बेड के पास रखने के बजाय किसी बंद दराज में रखना ज्यादा सुरक्षित हो सकता है.

होटल में ठहरते समय किन बातों का रखें ध्यान?

1. कमरे में पहुंचकर टीवी और उसके आसपास की जगह को ध्यान से देखें.

2. टीवी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसका मेन स्विच बंद रखें.

3. कमरे में किसी भी संदिग्ध उपकरण या असामान्य चीज पर नजर रखें.

4. स्मार्टफोन और दूसरे निजी उपकरणों को सुरक्षित जगह पर रखें.

5. होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें.

अगला लेख