Begin typing your search...

पहले क्लब में गाली-गलौज, अब मीडिया को दिखाई मिडल फिंगर, सिया गोयल का नया VIDEO देख भड़के लोग

पुणे ग्रामीण पुलिस जब जांच के सिलसिले में सिया के घर लेकर पहुंची, तो बाहर मौजूद मीडिया के कैमरों के सामने उसने मिडल फिंगर दिखा दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

siya goyal
X

सिया का मीडिया को मिडल फिंगर दिखाते हुए वीडियो वायरल

( Image Source:  instagram-@ zindagi.gulzar.h )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 3 July 2026 1:48 PM IST

केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. पहले नाइट क्लब में फोन पर गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल हुआ था और अब सिया की एक हरकत ने फिर विवाद खड़ा दिया है. दरअसल पुलिस जांच के दौरान घर से बाहर निकलते समय सिया ने मीडिया को मिडल फिंगर दिखा दी.

इस हरकत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भड़क उठे हैं. केतन मर्डर केस में पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डिजिटल व फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रही है.

मिडल फिंगर दिखाती नजर आई सिया

गुरुवार को पुणे ग्रामीण पुलिस सिया गोयल को उनके मार्केट यार्ड घर लेकर पहुंची. यहां जांच टीम ने तलाशी ली और कुछ सबूत जुटाए. कार्रवाई पूरी होने के बाद जब सिया बाहर निकली, तो वहां मौजूद पत्रकारों की ओर देखते हुए उसने मिडल फिंगर दिखा दी. यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्लब का वीडियो वायरल

सिया गोयल का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नाइट क्लब में फोन पर किसी से बहस करती नजर आती है. वीडियो में वह कहती सुनाई देती है, "पहले चीट करता है, फिर कॉल करता है." एक अन्य वीडियो में वह कथित तौर पर सह-आरोपी चेतन चौधरी के साथ देर रात एक कैफे में दिखाई देती है. इसके अलावा दोनों का एक क्रिकेट मैच देखते हुए वीडियो भी सामने आया है.

हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान कई डिजिटल और फॉरेंसिक सबूत मिले हैं. अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर घटना से पहले हत्या की योजना बनाई थी. जांच एजेंसियां कॉल रिकॉर्ड, डिलीट की गई चैट, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों की मदद से पूरे घटनाक्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं.

इसके अलावा पुलिस ने दोनों आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट और गेट एनालिसिस (चलने के तरीके का परीक्षण) कराने की मंजूरी भी मांगी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है.

अगला लेख