Budget 2026: वित्त मंत्री परफेक्ट साड़ी अंदाज में आईं नजर, मरून रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी ने इस राज्य का बढ़ाया स्वैग
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने लगातार नौवें केंद्रीय बजट भाषण के लिए तामिलनाडु की हस्तनिर्मित कांचेवरम सिल्क साड़ी को चुना. यह साड़ी न केवल दक्षिण भारत की शिल्पकला और परंपरा का सम्मान करती है, बल्कि देश के समृद्ध हैंडलूम इतिहास को भी उजागर करती है.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने लगातार नौवें केंद्रीय बजट भाषण के लिए तामिलनाडु की हस्तनिर्मित कांचेवरम सिल्क साड़ी को चुना. यह साड़ी न केवल दक्षिण भारत की शिल्पकला और परंपरा का सम्मान करती है, बल्कि देश के समृद्ध हैंडलूम इतिहास को भी उजागर करती है.
वर्ष दर वर्ष, बजट दिवस पर निर्मला सीतारमण की साड़ी की पसंद भी उतनी ही चर्चा का विषय रही है जितना कि उनका बजट भाषण. हर साड़ी न केवल एक अलग क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती है, बल्कि स्थानीय बुनकरों, कारीगरों और भारतीय वस्त्र विरासत का जश्न भी मनाती है.
कब-कब कौन सी साड़ी पहनीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारण?
2025: मधुबनी आर्ट साड़ी (बिहार)
सबसे अधिक चर्चा में रही उनकी 2025 की ऑफ-व्हाइट हैंडलूम सिल्क साड़ी, जिस पर मछली और कमल जैसे मधुबनी चित्रांकित थे. यह साड़ी पद्मश्री सम्मानित दुलारी देवी द्वारा उपहार स्वरूप दी गई थी. देवी ने बताया कि इस साड़ी को तैयार करने में एक महीने का समय लगा. उन्होंने साड़ी पर मधुबनी की ‘कचनी’ (लाइन स्केचिंग) और ‘भरनी’ (रंगीन) शैलियों का संयोजन किया.
2024 (पूर्ण बजट): मंगलगिरी हैंडलूम (आंध्र प्रदेश)
2024 में वित्त मंत्री ने एक आकर्षक ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी साड़ी चुनी, जिसमें ब्राइट मैजेंटा बॉर्डर था. इसकी सूक्ष्म कॉटन टेक्सचर और सरल जरी बॉर्डर आंध्र प्रदेश के हैंडलूम विरासत को प्रदर्शित करते हैं.
2024 (अंतरिम बजट): टसर सिल्क विद कांथा स्टिच (पश्चिम बंगाल)
अंतरिम बजट के लिए उन्होंने ब्लू टसर सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर कांथा एम्ब्रॉयडरी की गई थी. यह हस्तनिर्मित थ्रेडवर्क पश्चिम बंगाल की प्रमुख कारीगरी है और intricate storytelling पैटर्न के लिए प्रसिद्ध है.
2023: टेम्पल-बॉर्डर सिल्क (कर्नाटक)
2023 में निर्मला सीतारमण ने मारून रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसमें कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र की हैंड-वॉवन ‘इलकल’ सिल्क और पारंपरिक ‘कसुटी’ कढ़ाई का समावेश था. इसमें रथ, मोर और कमल के डिज़ाइन शामिल थे.
2022: बोंमकाई (ओडिशा)
2022 में उन्होंने गंजाम जिले की रस्ट-ब्राउन बोंमकाई साड़ी पहनी, जिसमें विस्तृत थ्रेडवर्क और विशिष्ट डिज़ाइन से ईस्ट इंडिया की कारीगरी का प्रदर्शन हुआ.
2021: पोचम्पल्ली इकट (तेलंगाना)
2021 में वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ-व्हाइट पोचम्पल्ली इकट साड़ी चुनी, जो जियोमेट्रिक पैटर्न और रेजिस्ट-डायिंग तकनीक के लिए प्रसिद्ध है.
2020: येलो सिल्क विद ब्लू बॉर्डर
पीले-गोल्ड सिल्क साड़ी के साथ नीले बॉर्डर ने आशावादी और सकारात्मक संदेश दिया.
2019: पिंक मंगलगिरी हैंडलूम (आंध्र प्रदेश)
अपने पहले बजट भाषण में उन्होंने पिंक मंगलगिरी साड़ी पहनी और कॉलोनियल ब्रिफकेस की जगह पारंपरिक लाल बही खाता लिया, जो सांस्कृतिक और राजनीतिक दोनों प्रतीक था. निर्मला सीतारमण की हर साल की साड़ी की पसंद राजनीतिक विश्लेषकों के लिए भी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि यह अक्सर उस वर्ष की भाजपा की चुनावी और राजनीतिक प्राथमिकताओं का संकेत देती है.





