ससुराल में ऐसा क्या हुआ जो बेंगलुरु में श्वेता ने 4 महीने में ही कर लिया सुसाइड, नोट में किस-किस को ठहराया जिम्मेदार?
बेंगलुरू में एक नई शादीशुदा लड़की ने घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी. इसकी शादी को केवल 4 महीने हुए थे. सुसाइड नोट में अपने पति और ननद को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.
बेंगलुरु में एक नवविवाहित महिला श्वेता ने शादी के 4 महीने के बाद ही सुसाइड कर लिया. श्वेता ने सुसाइड नोट में अपने पति और ननद को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है और अपनी मां से माफी मांगते हुए कहा है कि मुझे माफ कर देना. इसके अलावा श्वेता ने यह भी लिखा है कि जो इसके लिए जिम्मेदार है उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए. श्वेता की उम्र केवल 25 साल थी.
दरअसल, श्ववेता शिवमोग्गा की रहने वाली थी और एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. श्वेता की शादी को केवल चार महीने ही हुए थे. कामाक्शीपल्या पुलिस को जो नोट मिला है उसमें लिखा है कि श्वेता की ननद और उसका पति उसे प्रताड़ित करते थे जिस कारण वो यह कदम उठाने के लिए मजबूर हुई.
पुलिस अभी आगे की कार्रवाई करने से पहले श्वेता की मां की ओर से कंपलेंट का वेट कर रही है. अब तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है और जांच चल रही है.
#Karnataka #Breaking Newly Married Woman Dies by Suicide in Bengaluru Four Months After Love Marriage#Bengaluru: A 25-year-old #woman, identified as Shwetha, died by suicide at her residence in Sunkadakatte under the limits of the Kamakshipalya Police Station.According to… pic.twitter.com/FbDIDQEgvi
— Mahesh M Goudar (@IamMGoudar) July 13, 2026
श्वेता का शव उसके घर पर सीलिंग फैन से लटकता मिला. उसने लिखा था कि उसकी जीने कती इच्छा ही खत्म हो गई थी. खबरों के मुताबिक, शादी के बाद से ही इस कपल के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और शुक्रवार, 10 जुलाई को भी उनके बीच बहस हुई थी.
यह भी पढ़ें- डिजिटल गिरफ्तारी' के बाद AI Voice Scam का खतरा, आपकी आवाज से कैसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट?
इससे पहले हाल ही में एक मामला दिल्ली से सामने आया था जहां एक 28 साल की नवविवाहिता ने भी सुसाइड कर लिया था. मामला लोधी कॉलोनी का था. इस महिला के पति और परिवारवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. महिला की पहचान आकृति के रूप में हुई. बाद में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया.




