Begin typing your search...

17 साल के लड़के और पिता को नंगा करके कराई परेड, कोलकाता पुलिस ने क्या लिया एक्शन, नाबालिग ने बताई पूरी आपबीती- 10 Points

कोलकाता में गर्लफ्रेंड को किस करते पकड़े जाने के बाद 17 साल के लड़के, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाने का आरोप है. मामले में लड़की के माता-पिता और मामा गिरफ्तार किए गए हैं. उधर पीड़ित नाबालिग ने पूरी आपबीती बताई है.

17 साल के लड़के और पिता को नंगा करके कराई परेड, कोलकाता पुलिस ने क्या लिया एक्शन, नाबालिग ने बताई पूरी आपबीती- 10 Points
X
समी सिद्दीकी
Edited By:समी सिद्दीकी4 Mins Read

Updated on: 27 Oct 2026 10:42 AM IST

कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड को किस करते पकड़े जाने के बाद 17 साल के एक लड़के, उसके पिता और दोस्त को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया. घटना दक्षिण कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र की है. मामले में पुलिस ने सोमवार को लड़की के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली.

इस मामले में पीड़ित लड़के का बयान आया, जिसने बताया कि लड़की के मामा उनके तीन दोस्त और पिता ने उनकी पहले बेरहमी से पिटाई की और उन्हें ऑप्शन दिए. पहला या तो मेरे पिता मुझे मार दें, या फिर नंगा होकर यहां से जाओ, वरना तुम्हें गलत रेप केस में फंसा देंगे. लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों ने पहले उनके बेटे और उसके दोस्त को एक कमरे में बंद कर पीटा.

10 Points में जानें पूरा मामला

1. पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम लड़की के परिवार वालों ने कथित तौर पर उसे 17 साल के लड़के के साथ किस करते हुए पकड़ लिया.

2. आरोप है कि इसके बाद लड़के और उसके दोस्त को एक कमरे में बंद कर दिया गया. लड़की के माता-पिता और मामा ने कथित तौर पर दोनों के साथ मारपीट की.

3. पुलिस अधिकारी के अनुसार, लड़के को उसके पिता को फोन करके मौके पर बुलाने के लिए मजबूर किया गया.

4. लड़के के पिता का दावा है कि वहां पहुंचने पर कम से कम छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की.

5. पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के मामा ने उन्हें बंदूक देकर कहा कि या तो अपने बेटे को गोली मारें या उसके साथ निर्वस्त्र होकर सड़क पर चलें.

6. आरोप है कि इसके बाद लड़के, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र कर इलाके की सड़कों पर घुमाया गया. पिता ने कहा कि लोगों ने इस दौरान उनके वीडियो भी बनाए, जिससे उन्हें काफी अपमान झेलना पड़ा.

7. पुलिस ने सोमवार को लड़की के माता-पिता को उनके घर से गिरफ्तार किया. वहीं, लड़की के मामा को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

8. लड़के के पिता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें हत्या के प्रयास, खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने, गलत तरीके से बंधक बनाने, मानहानि, आपराधिक धमकी और अपहरण से संबंधित आरोप शामिल हैं.

9. घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और कुछ लोगों ने लड़की के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. हालांकि, पीटीआई इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं कर सकी.

10. पश्चिम बंगाल की नगर मामलों और शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने घटना पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि किसी की राजनीतिक पहचान कार्रवाई में बाधा नहीं बनेगी.

अगला लेख