Begin typing your search...

बाहर से ताला, अंदर कैद दुल्हन, दोस्तों को भेज पत्नी का रेप कराता था हैदराबाद का फैयाज़, ऐसे खुला पूरा मामला- 10 Points

हैदराबाद में म्यांमार की 18 वर्षीय महिला ने पति पर दोस्तों से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है. मकान मालिक ने ताला तोड़ा, तब सामने आया पूरा मामला.

बाहर से ताला, अंदर कैद दुल्हन, दोस्तों को भेज पत्नी का रेप कराता था हैदराबाद का फैयाज़, ऐसे खुला पूरा मामला- 10 Points
X
समी सिद्दीकी
Edited By:समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 27 Oct 2026 12:00 PM IST

हैदराबाद में म्यांमार की 18 साल की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का दावा है कि उसका पति उसे किराए के मकान में बाहर से बंद कर देता था और अपने तीन दोस्तों को अंदर भेजता था, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया जाता था. महिला के मुताबिक, दो आरोपियों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी.

यह मामला 23 अक्टूबर को सामने आया, जब बकाया किराया लेने पहुंचे मकान मालिक ने बाहर से बंद घर का ताला तोड़ा और महिला को बाहर निकलने का मौका मिला. इसके बाद 26 अक्टूबर को महिला ने अपने रिश्तेदार के साथ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

10 Points में जानें पूरा मामला

1. महिला की शिकायत के अनुसार, वह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रह रही थी, जहां उसकी मुलाकात मोहम्मद फैयाज से हुई थी.

2. महिला का दावा है कि फैयाज ने उससे शादी करने का वादा किया और मई में उसके परिवार को बिना बताए उसे भारत ले आया.

3. भारत आने के तीन से चार दिन बाद दोनों ने हैदराबाद में शादी कर ली.

4. महिला के मुताबिक, शादी के करीब एक महीने बाद फैयाज अपने तीन दोस्तों अहमद मुजीब, नूर कमाल और जिया-उर-रहमान को किराए के मकान में रहने के लिए ले आया.

5. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति घर के बाहर से ताला लगाकर चला जाता था और अपने दोस्तों को घर के अंदर भेजता था.

6. शिकायत के अनुसार, पति के तीनों दोस्त उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म करते थे.

7. महिला का दावा है कि तीन आरोपियों में से दो ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

8. महिला ने बताया कि वह डर और मदद के लिए कहां जाना है, इसकी जानकारी नहीं होने के कारण पहले शिकायत दर्ज नहीं करा सकी.

9. बकाया किराया लेने पहुंचे मकान मालिक ने घर को बाहर से बंद पाया. इसके बाद उसने ताला तोड़ दिया, जिससे महिला बाहर निकल सकी. महिला ने दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने परिवार से संपर्क किया और बाद में उसे एक रिश्तेदार के घर ले जाया गया.

10. महिला का रिश्तेदार मोहम्मद रशीद उसे पुलिस थाने लेकर गया, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पति मोहम्मद फैयाज और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म, गलत तरीके से बंधक बनाने और आपराधिक धमकी देने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की है.

अगला लेख