K Annamalai के BJP पर हमले पर हमले, गुजरात मॉडल से लेकर CM विजय तक क्या-क्या बोले? 10 Points में समझे
K Annamalai ने BJP के Delhi-centric फैसलों और Gujarat-centric विकास मॉडल पर सवाल उठाए. जानें गुजरात, निवेश, खेल और CM विजय पर उनके 10 बड़े बयान.
तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष और 'We The Leaders' आंदोलन के संस्थापक K Annamalai ने BJP और केंद्र सरकार की विकास रणनीति को लेकर कई अहम सवाल उठाए हैं. चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश के बड़े निवेश, टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों का फायदा सिर्फ एक राज्य तक सीमित नहीं रहना चाहिए.
Annamalai ने BJP के फैसलों को 'Delhi-centric' बताते हुए राज्यों के नेताओं को ज्यादा अधिकार देने की बात कही. इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में बड़े प्रोजेक्ट और खेल आयोजनों के बढ़ते केंद्र बनने पर भी सवाल उठाए. इसी कार्यक्रम में उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर भी अपनी राय रखी और सरकार को काम करने के लिए कम से कम एक साल का समय देने की बात कही.
K Annamalai के बयान के 10 बड़े हमले
1. BJP के फैसलों पर उठाए सवाल
Annamalai ने कहा कि पार्टी का निर्णय लेने का तरीका लगातार ‘Delhi-centric’ होता जा रहा है और इसमें बदलाव की जरूरत है.
2. राज्यों के नेताओं को ज्यादा अधिकार देने की मांग
उन्होंने कहा कि राज्य स्तर के नेताओं को फैसले लेने और उन्हें लागू करने की ज्यादा स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.
3. गुजरात-केंद्रित विकास मॉडल पर सवाल
Annamalai ने कहा कि देश के विकास का मॉडल ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें बड़े अवसर लगातार एक ही राज्य में केंद्रित होते जाएं.
4. AI कंपनियों और सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया
उन्होंने AI और सेमीकंडक्टर जैसी नई तकनीकों से जुड़े बड़े निवेशों के गुजरात जाने का जिक्र करते हुए संतुलित विकास की जरूरत बताई.
5. 2030 Commonwealth Games का जिक्र
Annamalai ने 2030 Commonwealth Games के लिए अहमदाबाद को चुने जाने को भी अपने तर्क का हिस्सा बनाया.
6. 2030 World Police and Fire Games पर भी सवाल
उन्होंने अहमदाबाद में बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के लगातार होने को लेकर कहा कि ऐसे अवसर देश के अलग-अलग हिस्सों में भी मिलने चाहिए.
7. 2036 Olympics की मेजबानी पर उठाया सवाल
Annamalai ने भारत की 2036 Olympics की संभावित मेजबानी के लिए अहमदाबाद के प्रस्तावित स्थान होने का जिक्र किया और इसे व्यापक विकास के संदर्भ में देखने की बात कही.
8. सेमीकंडक्टर निवेश में गुजरात की बढ़ती भूमिका
गुजरात में Tata Electronics, Micron और CG Power जैसी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए उन्होंने बड़े औद्योगिक निवेशों के क्षेत्रीय संतुलन पर सवाल उठाया.
9. IPL फाइनल को लेकर भी गुजरात का जिक्र
2025 में IPL फाइनल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शिफ्ट किए जाने के विवाद का भी संदर्भ सामने आया. इस फैसले को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बहस हुई थी.
10. CM विजय को एक साल देने की बात
Annamalai ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को लेकर कहा कि नई सरकार को काम करने के लिए कम से कम एक साल का समय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि फिलहाल विजय को उनका समर्थन हासिल है.




