Begin typing your search...

Farooq Abdullah firing: शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमला! गोलीबारी से मचा हड़कंप

Farooq Abdullah उस समय बाल-बाल बच गए जब जम्मू में एक निजी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई. यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है.

Farooq Abdullah firing: शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर हुआ जानलेवा हमला! गोलीबारी से मचा हड़कंप
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 11 March 2026 11:48 PM IST

Farooq Abdullah उस समय बाल-बाल बच गए जब जम्मू में एक निजी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई. यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे. घटना के वक्त उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी मौजूद थे.

फायरिंग होते ही मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान Kamal Singh Jamwal के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली किसे निशाना बनाकर चलाई गई थी और इसके पीछे क्या मकसद था.

घटना आखिर कहां हुई और क्या हुआ उस रात?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार फायरिंग की यह घटना जम्मू में एक निजी समारोह के दौरान हुई. समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं. कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब फारूक अब्दुल्ला और सुरिंदर चौधरी वहां से निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी.

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी को काबू कर लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

आरोपी कौन है और कैसे पकड़ा गया?

पुलिस के मुताबिक गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने गोली क्यों चलाई और उसका असली निशाना कौन था.

क्या सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी?

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब दोनों नेता समारोह से बाहर निकल रहे थे, उसी दौरान आरोपी ने पीछे से गोली चलाई.

उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की तरफ से सुरक्षा में पूरी तरह चूक हुई थी और मौके पर कोई प्रभावी सुरक्षा घेरा मौजूद नहीं था. चौधरी ने यह भी बताया कि आरोपी को उनके निजी सुरक्षा कर्मियों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा.

पुलिस जांच में क्या सामने आ रहा है?

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई. Jammu and Kashmir Police के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 'एक समारोह के दौरान फायरिंग की घटना की सूचना मिली है, जहां जेकेएनसी प्रमुख Farooq Abdullah और उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary मौजूद थे. इस घटना के संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मामले से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.' पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली किसी वीवीआईपी को निशाना बनाकर चलाई गई थी या नहीं. फिलहाल जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.

India News
अगला लेख