Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: कतर के अहम LNG प्लांट्स पर Iran के हमले, कंपनी बोली, हुआ है भारी नुकसान

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. गुरुवार 19 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: कतर के अहम LNG प्लांट्स पर Iran के हमले, कंपनी बोली, हुआ है भारी नुकसान
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 19 March 2026 8:38 AM IST


Live Updates

  • 19 March 2026 8:35 AM

    ईरान ने कतर के मेन गैस हब को बनाया निशाना

    कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी ने बताया कि गुरुवार को देश के मुख्य गैस हब पर हुए नए हमलों से भारी नुकसान हुआ है. कंपनी QatarEnergy के मुताबिक, गुरुवार सुबह उसके कई एलएनजी (LNG) प्लांट्स पर मिसाइल हमले हुए, जिससे बड़ी आग लग गई और पहले हुए हमलों के बाद अब और ज्यादा नुकसान हुआ है.

  • 19 March 2026 8:30 AM

    पेंटागन ने ईरान जंग के लिए व्हाइट हाउस से 200 अरब डॉलर मांगे

    पेंटागन ने ईरान जंग के लिए व्हाइट हाउस से 200 अरब डॉलर से ज्यादा का बजट मांगा है. रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक इस युद्ध की लागत 11 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है. यह प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है.

  • 19 March 2026 8:29 AM

    ईरान में दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड पर हमला

    अमेरिका-इजराइल ने बुधवार को दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक की है. साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस फील्ड मानी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में गैस के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल और तेल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया. इजराइली मीडिया ने भी बुशहर क्षेत्र में गैस फैसिलिटी पर हमले की जानकारी दी.

  • 19 March 2026 8:21 AM

    कतर के LNG ठिकानों पर किया हमला तो तबाह हो जाएंगे साउथ पार्स गैस फील्ड

    अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने गुरुवार को कहा कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब कोई और हमला नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कतर के LNG ठिकानों पर दोबारा हमला किया, तो अमेरिका इतनी ताकत से पूरे साउथ पार्स गैस फील्ड को तबाह कर देगा, जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा.

  • 19 March 2026 7:43 AM

    Abu Dhabi एक गैस फैसिलिटी का ऑपरेशन किया बंद

    Abu Dhabi में मिसाइलों को रोकने के दौरान गिरे मलबे के कारण एक गैस फैसिलिटी का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा Habshan gas facility और Bab oil field पर गिरा, जिसके चलते वहां हालात को संभालने के लिए तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

  • 19 March 2026 7:42 AM

    ईरान ने कतर के इंडस्ट्रियल सिटी को बनाया निशाना

    कतर ने दावा किया है कि ईरानी मिसाइल ने इंडस्ट्रियल सिटी को नुकसान पहुंचाया है.

  • 19 March 2026 7:40 AM

    सऊदी ने ईरान को दी धमकी

    Saudi Arabia ने ईरान को धमकी दी है. इस्लामिक मुल्क ने कहा है कि खाड़ी देश हमले का जवाब देना जानते हैं.

  • 19 March 2026 7:38 AM

    कतर का आदेश,ईरानी दूतावास के स्टाफ 24 घंटे में छोड़े देश

    कतर के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ईरानी दूतावास में मौजूद स्टाफ को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया. साथ ही उन्हें 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.

IndiaIndia Newsईरान इजरायल युद्धवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख