Aaj ki Taaza Khabar: अमेरिका का ईरान पर जोरदार हमला, बरसाए 2,200 किलोग्राम वजनी बंकर बस्टर बम
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 18 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
Live Updates
- 18 March 2026 8:41 AM
अमेरिका ने ईरान की मिसाइल साइट पर गिराए 2,200 वजनी बंकर बस्टर बम
अमेरिकी सेना ने ईरान के दक्षिणी तट पर, होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों पर हमला किया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन हमलों में 5,000 पाउंड (करीब 2,200 किलो) वजनी बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, ताकि भूमिगत मिसाइल ठिकानों को निशाना बनाया जा सके.
- 18 March 2026 7:50 AM
पूर्व MLA विजय सिंह के घर में धमाका
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर में धमाका हुआ है. इस घटना में 6 लोग घायल घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
- 18 March 2026 7:48 AM
इजराइल में गिरी ईरानी मिसाइल
इजरायल में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर इरानी मिसाइल गिरी है. जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई.
- 18 March 2026 7:47 AM
बगदाद में ईरान का हमला
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास धमाके हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये तीन हमले थे जो ड्रोन के जरिए कराए गए थे.
- 18 March 2026 7:45 AM
UAE में ईरान का फिर हमला
UAE में ईरान ने फिर हमला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास मिसाइल गिरी है. PM अल्बनीज ने जानकारी दी है कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.
- 18 March 2026 7:44 AM
इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग
क्षेत्रीय सुरक्षा पर आज अरब और इस्लामिक देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग होने वाली है. सऊदी अरब इस मीटिंग की मेज़बानी करने वाला है. ईरान के लगातार हो रहे हमलों की वजह से इस मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है.




