हुमायूं कबीर के Video में ऐसा क्या, जिससे बंगाल चुनाव में आया भूचाल, AIMIM ने तोड़ा गठबंधन, TMC का दावा और BJP का क्या कहना
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले हुमायूं कबीर का वायरल वीडियो सियासी भूचाल बन गया है. 1000 करोड़ के चुनावी प्लान, मुस्लिम वोट बैंक पर फोकस और ममता बनर्जी को 100 सीटों से नीचे रोकने के बयान ने राजनीति गरमा दी है. AIMIM ने गठबंधन तोड़ा, TMC ने वीडियो को तोड़-मरोड़ बताया, जबकि BJP ने इसे असली चेहरा करार दिया.
बंगाल की राजनीति में बयानबाजी नई बात नहीं, लेकिन इस बार मामला सिर्फ शब्दों का नहीं, सियासी समीकरणों का है. एक वीडियो ने ऐसा तूफान खड़ा किया कि दोस्त दुश्मन बन गए और गठबंधन की दीवारें दरकने लगीं. हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो ने न सिर्फ विपक्षी एकता पर सवाल खड़े किए, बल्कि चुनावी रणनीतियों की पोल भी खोल दी. कोई इसे सच्चाई बता रहा है तो कोई सियासी स्टंट. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि ये एआई से तैयार वीडियो है, जिसे साजिश के तहत सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है. इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ऐमिम) ने बड़ा फैसला लेकर गठबंधन से किनारा कर लिया, जिससे सियासी पारा और चढ़ गया.
क्या है Humayun Kabir का 1000 करोड़ वाला चुनावी प्लान?
हुमायूं कबीर वीडियो में बंगाल में वोट के जरिए सियासी तख्तापलट पर बात करते हुए सुने जा सकते हैं. वीडियो में उनकी बातचीत से साफ है कि वो बीजेपी के साथ मिलकर वहां पर नया सियासी गुल खिलाना चाहते हैं.वह, बंगाल का सीएम बनना चाहते हैं. उन्होंनों वीडियो में सुवेंदु अधिकारी का नाम लेते हुए कहा कि उनसे इस मसले पर चर्चा हुई है. लेकिन अहम बात है कि मुस्लिम वेट जुटाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी. हर विधानसभा सीट पर 3 से चार करोड़ का खर्च आएगा. बंगाल में 294 सीटें हैं. यानी 1000 करोड़ रुपये खर्च आएगा.
वायरल वीडियो में ऐसा क्या कहा गया, जिससे मच गया सियासी भूचाल?
हुमायूं कबीर के मुताबिक करीब एक हजार करोड़ का खर्च आएगा. प्लान के मुताबिक पैसे के दम पर बिहार की तरह बंगाल में मुस्लिम वोटर टूटे ममता बनर्ती सत्ता से बाहर हो जाएंगी. पैसे का क्या करेंगे, का जवाब देते हुए हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि यह पैसा प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के जरिए मुस्लिम क्षेत्र में घर-घर तक जाएगा. वीडियो में वह यह कहते हुए भी सुनाई देते हैं कि ममता बनर्जी को 100 से कम सीटों पर रोकना है.
Aamjanata Unnayan Party के जरिए क्या गेम बदलना चाहते हैं कबीर?
यह पार्टी खासतौर पर पश्चिम बंगाल के ग्रामीण और अल्पसंख्यक इलाकों में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. हुमायूं कबीर ने इस पार्टी के जरिए मुख्यधारा की पार्टियों (TMC, कांग्रेस और लेफ्ट) को चुनौती देने का दावा किया है. हुमायूं कबीर बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी संख्या में अपनी पार्टी से उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है, जिससे साफ है कि पार्टी खुद को एक “किंगमेकर” या कम से कम “वोट कटवा फैक्टर” के रूप में स्थापित करना चाहती है.
दरअसल, हुमायूं कबीर का वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया है. वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब बंगाल चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है. इस वीडियो में कथित तौर पर उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए, जो न सिर्फ राजनीतिक तौर पर विवादित है, बल्कि गठबंधन की मर्यादाओं के भी खिलाफ भी है. वीडियो में उनकी भाषा और संकेतों को विपक्षी दलों ने सांप्रदायिक और भड़काऊ करार दिया, जिससे माहौल अचानक गर्म हो गया.
राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं सामने आईं. कुछ लोग इसे ‘आंतरिक सच्चाई का खुलासा’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं. खास बात यह रही कि वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी एकजुटता की बात करने वाले दलों के बीच अविश्वास बढ़ गया.
इस घटना ने यह भी दिखा दिया कि चुनावी मौसम में एक बयान या वीडियो कितना बड़ा असर डाल सकता है. सोशल मीडिया पर तेजी से फैले इस वीडियो ने न सिर्फ जनमत को प्रभावित किया बल्कि राजनीतिक दलों को अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट करने पर मजबूर कर दिया.
बंगाल की किन-किन सीटों पर असर डाल सकते हैं हुमायूं कबीर?
आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर का सीधा प्रभाव 8 से 15 विधानसभा सीटों तक माना जाता है. अगर उनका गठबंधन (जैसे AIMIM या छोटे दल) सक्रिय हो जाए तो यह प्रभाव 20 से 25 सीटों तक “वोट कटवा फैक्टर” के रूप में हो सकता है. उनकी पार्टी भले ही 182 सीटों पर लड़ने का दावा कर रही है, लेकिन वास्तविक पकड़ चुनिंदा जिलों तक ही सीमित है. इनमें मुर्शिदाबाद जिला हुमायूं कबीर की राजनीति का केंद्र है. इस जिले की भरतपुर, राजीनगर, नाओदा, बेलडांगा ओर कांडी में हुमायूं का सीधा असर है. इन इलाकों में मुस्लिम वोट बड़ा फैक्टर है, जहां उनकी पकड़ और पहचान बनी हुई है.
क्या भवानीपुर और नंदीग्राम में भी दिखेगा ‘वोट कटवा फैक्टर’?
इसके अलावा, आसपास के संभावित प्रभाव वाले इलाके. जैसे मालदा, जांगीपुर और बेरहामपुर बेल्ट की कुछ सीटों पर भी हुमायूं कबीर की पकड़ हैं. Bhabanipur जहां से CM चुनाव लड़ रहीं है, वहां पर वोट कटवा के रूप में हुमायूं का जादू चल सकता है. बंगाल में नंदीग्राम बड़ी सियासी सीट है, वहां पर अगर हुमायूं कुछ वोट काटने में सफल हो गए तो यह टीएमसी के लिए घाटे का सौदा हो सकता है. इन सीटों पर उलटफेर कर ममता को सियासी संदेश देना हुमायूं कबीर का मकसद माना जा रहा है.
All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen ने गठबंधन क्यों तोड़ा?
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने इस विवाद के बाद तुरंत सख्त रुख अपनाते हुए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया. पार्टी का कहना था कि जिस तरह के बयान वीडियो में सामने आए हैं, वे उनकी विचारधारा और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं. AIMIM ने साफ किया कि वह किसी भी ऐसे गठबंधन का हिस्सा नहीं रह सकती, जहां सांप्रदायिक या भड़काऊ राजनीति की झलक दिखाई दे. पार्टी नेतृत्व ने इसे सिद्धांतों का मामला बताते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए अपनी छवि से समझौता नहीं किया जा सकता.
इस फैसले के पीछे चुनावी गणित भी माना जा रहा है, क्योंकि AIMIM अपनी अलग पहचान और वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में है. ऐसे में विवादित माहौल से दूरी बनाना उसके लिए रणनीतिक रूप से भी जरूरी माना गया.
All India Trinamool Congress का क्या है पूरा दावा?
All India Trinamool Congress ने पूरे मामले पर पलटवार करते हुए दावा किया कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. पार्टी का कहना है कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह तूल देकर राजनीतिक फायदा उठाना चाहता है. TMC नेताओं ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी हमेशा सामाजिक सौहार्द और विकास की राजनीति करती आई है, और इस तरह के विवाद उनके एजेंडे को प्रभावित नहीं कर सकते. उन्होंने इसे विपक्ष की साजिश करार दिया.
BJP का रिएक्शन क्या?
भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे विवाद को लेकर TMC पर सीधा हमला बोला. बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह वीडियो TMC की ‘असल सोच’ को उजागर करता है और जनता को अब सच्चाई समझ में आ रही है. पार्टी का आरोप है कि TMC सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है और उसके नेताओं के बयान इसकी पुष्टि करते हैं. बीजेपी ने इस मुद्दे को चुनावी मंचों पर जोर-शोर से उठाने के संकेत दिए हैं, ताकि मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके.




