हग डिप्लोमेसी से 'चुंबन' विवाद तक! निशिकांत ने इंदिरा के बाद नेहरू की तस्वीरें शेयर कीं, कांग्रेस ने बताया- बहन और भांजी...
राहुल गांधी की पीएम मोदी की विदेश नीति पर टिप्पणी के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पुराने नेताओं की तस्वीरें शेयर कर पलटवार किया है और अब नेहरू की तस्वीरों को लेकर कांग्रेस ने कहा कि पोस्ट में दिख रही महिलाओं को लेकर बताया है कि आखिर ये कौन हैं और नेहरू के क्या रिश्ता था?
13 अगस्त को राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर की गई ‘हग डिप्लोमेसी’ वाली टिप्पणी शायद ही किसी ने सोचा होगा कि इतना बड़ा सियासी बवाल खड़ा कर देगी. मंच पर संदीप दीक्षित को गले लगाना, फिर उनके मजाक में जॉर्जिया मेलोनी का नाम लेना और राहुल गांधी का जवाब. कुछ ही देर में यह पूरा मामला सोशल मीडिया से लेकर सियासत तक पहुंच गया.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पहले इंदिरा गांधी और विदेशी नेताओं की पुरानी तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस पर पलटवार किया. अब उन्होंने जवाहरलाल नेहरू की कुछ पुरानी तस्वीरें के साथ दो महिलाओं की तस्वीर शेयर किया है जिसमें दोनों महिला जवाहर लाल नेहरू को चूमते हुए नजर आ रही है इसी के साथ आइए जानते हैं ये दोनों महिला कौन हैं और कांग्रेस ने भाजपा जवाब देते हुए क्या कुछ कहा है?
निशिकांत दुबे ने शेयर की ये तस्वीरें
राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर की गई गले लगाने वाली टिप्पाणी को लेकर अब नया विवाद लेते हुए सामने आता दिख रहा है. पहले तो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी, फिदेल कास्त्रो और यासिर अराफात की तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस पर पलटवार किया. इसके बाद उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ एक महिला के साथ तस्वीर शेयर की है जिसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू को एक महिला चूमते हुए दिख रही है जिसे भाजपा सांसद ने तस्वीर शेयर कर और विवाद बढ़ा दिया है इस मामले पर कांग्रेस ने फैक्ट चेक करते हुए जवाब दिया है तो आइए जानते हैं हग डिप्लोमेसी कैसे चुंबन विवाद में बदल गया.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाहरलाल नेहरू की कई पुरानी तस्वीरों का एक सेट शेयर किया. उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा कि ये नेहरु-गांधी परिवार के उपर मेरी लाइब्रेरी के किताब से कुछ तस्वीरें हैं आइए इस तस्वीर की सच्चाई जानते हैं.
कांग्रेस ने बताया नेहरू के साथ महिला कौन?
निशिकांत दुबे के इस तस्वीर पर कांग्रेस की नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए लिखा कि, एक फोटो में नेहरू जी अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित जी के साथ हैं. एक फोटो में उनके साथ उनकी भांजी नयनतारा सहगल हैं. एक फोटो मार्च 1962 की है जहां नेहरू जी होली के पर्व पर जैकलीन कैनेडी को रंग लगा रहे थे. आगे भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तुम्हारे तो घर की महिलाओं को भी तुमसे बच कर रहना चाहिए-वहशी दरिंदे.
अभिषेक मनु सिंघवी ने भी BJP सांसद को घेरा
इतना ही नहीं कांग्रेस के सीनियर नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी निशिकांत दुबे की पोस्ट पर आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार की पुरानी तस्वीरों को लंबे समय से चुनिंदा तरीके से इस्तेमाल कर राजनीतिक संदेश बनाने की कोशिश की जाती रही है. सिंघवी ने कहा कि किसी पारिवारिक या सामाजिक मुलाकात की तस्वीर को गलत अर्थ देना उचित नहीं है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुरानी तस्वीरों को संदर्भ से अलग करके पेश करने से एक ऐसा राजनीतिक नैरेटिव तैयार किया जाता है, जिसका वास्तविक घटनाक्रम से संबंध नहीं होता.
फिदेल कास्त्रो और यासिर अराफात की तस्वीरों से राहुल पर निशाना
राहुल गांधी के बयान के बाद निशिकांत दुबे ने इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कुछ पुरानी तस्वीरें साझा की थीं. इनमें इंदिरा गांधी को क्यूबा के नेता फिदेल कास्त्रो और फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के साथ देखा जा सकता है. दुबे का तर्क था कि अगर विदेशी नेताओं के साथ गर्मजोशी से मिलना या गले लगना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर सवाल उठाने का आधार बन सकता है, तो कांग्रेस के पुराने दौर की तस्वीरों को भी उसी नजर से देखा जाना चाहिए. उन्होंने राहुल गांधी और प्रधानमंत्री मोदी की संसद में गले मिलने वाली पुरानी तस्वीर भी साझा की थी. इस पोस्ट के साथ दुबे ने राहुल गांधी पर बेहद विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई थी.
राहुल गांधी ने आखिर PM मोदी पर क्या कहा था?
पूरा विवाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी के भाषण से शुरू हुआ. राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की शैली पर सवाल उठा रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री के मन में यह विचार कैसे आया कि विदेश नीति का मतलब दुनिया के नेताओं को गले लगाना है. राहुल गांधी ने अपनी बात को समझाने के लिए मंच पर संदीप दीक्षित को गले लगा लिया. इसके बाद दोनों के बीच हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर विवाद को नया मोड़ दे दिया. संदीप दीक्षित के ‘मेलोनी’ वाले मजाक और राहुल गांधी के जवाब को बीजेपी नेताओं ने राजनीतिक और व्यक्तिगत टिप्पणी के तौर पर उठाया.
कौन थीं नयनतारा सहगल और विजयलक्ष्मी पंडित?
निशिकांत दुबे के द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को लेकर कांग्रेस ने साफ किया कि इनमें नजर आ रहीं महिलाएं नेहरू के परिवार की सदस्य थीं. नयनतारा सहगल जवाहरलाल नेहरू की भांजी और उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित की बेटी थीं. नयनतारा सहगल अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका रहीं और उन्होंने Rich Like Us, Mistaken Identity, Prison and Chocolate Cake और Storm in Chandigarh जैसी चर्चित किताबें लिखीं. उन्होंने नेहरू और इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन पर भी लेखन किया.
वहीं विजयलक्ष्मी पंडित, जवाहरलाल नेहरू की छोटी बहन थीं. वह केवल नेहरू की बहन के रूप में ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और राजनयिक के तौर पर भी जानी जाती हैं. वह संविधान सभा की सदस्य रहीं और 1953 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनीं. उन्होंने कई देशों में भारत की राजदूत के रूप में भी काम किया और महाराष्ट्र की राज्यपाल रहीं. नेहरू की एक अन्य बहन कृष्णा नेहरू हठीसिंह भी थीं.




