Begin typing your search...

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, DigiLocker पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शनिवार को कक्षा 10 सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट DigiLocker के माध्यम से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE 12th Result 2026 Date check online
X

CBSE 12th Result 2026 Date check online

सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 18 July 2026 9:07 PM IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना स्कोरकार्ड DigiLocker के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत पहली बार लागू किए गए दो-बोर्ड परीक्षा सिस्टम में छात्रों को एक ही शैक्षणिक सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिला. यदि किसी छात्र ने दोनों परीक्षाएं दी हैं, तो अंतिम मार्कशीट में दोनों में से बेहतर अंक ही जोड़े जाएंगे.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत इस साल से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षा प्रणाली लागू की गई. इसके तहत पहली बोर्ड परीक्षा अनिवार्य थी, जबकि दूसरी परीक्षा पूरी तरह वैकल्पिक (Optional) रखी गई. इसका उद्देश्य छात्रों को अपने अंक सुधारने का एक अतिरिक्त अवसर देना था.

कब हुई थीं दोनों परीक्षाएं?

CBSE की मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी. वहीं, सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 तक हुई. इसमें मुख्य रूप से वे छात्र शामिल हुए जिन्होंने अपने पहले परीक्षा परिणाम में सुधार करने के लिए दोबारा परीक्षा दी.

6.64 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण

सीबीएसई के अनुसार, सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6,64,027 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 5,13,955 छात्र ऐसे थे जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए परीक्षा दी थी. इनमें से 3,08,095 छात्रों ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया, जो कुल सुधार परीक्षा देने वाले छात्रों का 59.95 प्रतिशत है.

अंतिम मार्कशीट में कौन-से अंक होंगे?

CBSE ने स्पष्ट किया है कि नियमित छात्रों के लिए पहली और दूसरी बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों में से जिस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन होगा, वही अंक अंतिम रिजल्ट और मार्कशीट में दर्ज किए जाएंगे. इससे छात्रों को बिना किसी नुकसान के अपने परिणाम बेहतर करने का अवसर मिलेगा.

  • DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
  • DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप खोलें.
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार से लॉग इन करें.
  • CBSE Class 10 Second Board Result 2026 विकल्प चुनें.
  • रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

किन वेबसाइटों पर देख सकते हैं रिजल्ट?

छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं:

  • cbse.gov.in
  • results.cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और किसी भी भ्रामक लिंक से बचें.

करियर
अगला लेख