Fact Check: क्या तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे Chahal और Dhanashree Verma, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
तलाक के करीब एक साल बाद युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखकर फैंस एक बार फिर उनके पैच-अप की चर्चा करने लगे हैं.
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक इवेंट वेन्यू के बाहर बेहद खुशमिजाज अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं.
दोनों न सिर्फ एक-दूसरे से मुस्कुराकर बातचीत कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने बड़े प्यार से एक-दूसरे का हाथ भी थाम रखा है. इस वीडियो के बाद उनके फैंस हैरान तो हैं ही ऊपर से कंफ्यूड हो गए है कि आखिर यह चल क्या रहा है?. पोस्ट के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि साल 2025 में हुए उनके तलाक के बाद यह इन दोनों की हालिया मुलाकात है, जिसमें दोनों के बीच की कड़वाहट पूरी तरह गायब दिख रही है.
क्या है सच्चाई
हालांकि मूल रूप से वीडियो बॉलीवुड सोसाइटी ने शेयर किया था उनके कॉमेंट सेक्शन में नजर मारेंगे तो वहां यूजर्स के कमेंट 32 से 123 हफ्ते पुराने है. जिससे साफ है कि यह वीडियो 2024 का है क्यों साल 2025 फरवरी से दोनों के तलाक की खबरें आनी शुरू हो गई थी. जिसके बाद दोनों को कहीं भी साथ स्पॉट नहीं किया गया. 20 मार्च को मुंबई के फैमिली कोर्ट में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया. अब साल 2026 में यह वीडियो एक्स हैंडल पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शादी से लेकर तलाक तक का सफर
अगर आपको दोनों की लव स्टोरी याद हो, तो चहल और धनश्री ने साल 2020 में बड़े धूमधाम से शादी की थी. दोनों की बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद करते थे. हालांकि, यह रिश्ता लंबा नहीं चल सका और मार्च 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने (तलाक) का फैसला कर लिया. तलाक और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद चहल ने धनश्री को गुजारा भत्ते (एलिमनी) के तौर पर 4.75 करोड़ रुपये दिए थे. इस खबर के बाहर आने के बाद सोशल मीडिया पर धनश्री को काफी ट्रोल किया गया और लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' या लालची तक कह डाला था.
क्या फिर से एक हो रहे हैं चहल और धनश्री?
जून 2026 में सामने आए इस लेटेस्ट वीडियो ने अब लोगों की सोच और सोशल मीडिया के कयासों को पूरी तरह से बदल दिया है. इस मुलाकात के बाद से ही दोनों के पैच-अप यानी पुनर्मिलन की अटकलें एक बार फिर तेज़ हो गई हैं. इससे पहले भी दोनों को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ी थी. कुछ समय पहले चर्चा थी कि दोनों किसी रियलिटी शो में एक साथ नज़र आने वाले हैं, लेकिन उस वक्त युजवेंद्र चहल ने खुद सामने आकर इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था.




