Begin typing your search...

VIDEO: सुनिए अनुकृति विद्यार्थी की Layoff Story, बताया-जिस कंपनी के लिए किया Overtime उसने HR मीटिंग में ही कर दिया FIRE

Wipro की कर्मचारी अनुकृति विद्यार्थी को 5 साल बाद HR मीटिंग में नौकरी से निकाल दिया गया. उनका इमोशनल वीडियो वायरल है, जिस पर हजारों लोगों ने समर्थन दिया.

VIDEO: सुनिए अनुकृति विद्यार्थी की Layoff Story, बताया-जिस कंपनी के लिए किया Overtime उसने HR मीटिंग में ही कर दिया FIRE
X

देश की दिग्गज आईटी कंपनी Wipro में पांच साल से अधिक समय तक काम करने वाली एक कर्मचारी का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कंपनी से अचानक निकाले जाने के बाद कर्मचारी ने अपनी आपबीती शेयर किया.

जिसमें उसने बताया कि कैसे एक सामान्य HR मीटिंग समझकर गई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी नौकरी खत्म होने की जानकारी दे दी गई. वीडियो पर हजारों लोग उसे हौसला दे रहे हैं और कॉर्पोरेट दुनिया में बढ़ते लेऑफ पर भी चर्चा छिड़ गई है.

LAYOFF STORY

अनुकृति विद्यार्थी Wipro AI Solutions में Marketing and Communication Coordinator के पद पर कार्यरत थीं. वह पिछले पांच साल से अधिक समय से कंपनी का हिस्सा थीं. उनके मुताबिक, नौकरी सिर्फ उनकी कमाई का जरिया नहीं थी, बल्कि उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी थी.

HR मीटिंग समझकर पहुंचीं, लेकिन मिल गया नौकरी जाने का झटका

अनुकृति ने बताया कि 29 जून को उन्हें HR और अपने मैनेजर के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया. शुरुआत में उन्हें लगा कि यह एक सामान्य ऑफिस मीटिंग होगी, लेकिन मीटिंग के दौरान उन्हें बताया गया कि जिस पद पर वे काम कर रही थीं, अब उसकी जरूरत नहीं है और कंपनी उनका रोजगार समाप्त कर रही है. उनके लिए यह खबर पूरी तरह अप्रत्याशित थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने वर्षों तक काम करने के बाद एक दिन अचानक उन्हें कंपनी छोड़नी पड़ेगी.


सबसे बड़ी चिंता हर महीने मिलने वाली सैलरी की

वीडियो में अनुकृति ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि अब हर महीने मिलने वाली निश्चित सैलरी बंद हो जाएगी. उन्होंने कहा कि 'अब मुझे हर महीने पक्की सैलरी नहीं मिलेगी. आगे मैं कितना कमा पाऊंगी, यह भी नहीं पता. हो सकता है पहले से कम कमाऊं या ज्यादा, लेकिन फिलहाल मेरे पास कुछ भी तय नहीं है.'


नौकरी गई, लेकिन उम्मीद नहीं छोड़ी

हालांकि नौकरी जाने का दुख साफ दिखाई देता है, लेकिन अनुकृति ने इसे सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश भी की. उन्होंने कहा कि शायद यह सब किसी वजह से हुआ होगा. उनके मुताबिक, अगर यह फैसला कंपनी ने लिया है तो शायद जिंदगी उन्हें किसी नई शुरुआत की ओर ले जाना चाहती है. उन्होंने कहा कि 'मैं खुद कभी यह नौकरी नहीं छोड़ती. शायद भगवान का यही इशारा था कि अब यहां से आगे बढ़ो. हो सकता है यही लेऑफ मेरी जिंदगी में कुछ नया शुरू करने का मौका बन जाए.'

सोशल मीडिया पर मिला लोगों का भरपूर समर्थन

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने अनुकृति का हौसला बढ़ाया. कई यूजर्स ने लिखा कि कॉर्पोरेट सेक्टर में लेऑफ अब आम बात होती जा रही है और ऐसे समय में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि 'इस मुश्किल दौर को अपनी नई शुरुआत बनाइए.' दूसरे ने कहा कि 'मैं भी इसी दौर से गुजर चुका हूं, आपको नई नौकरी जरूर मिलेगी.' एक अन्य यूजर ने लिखा, "यकीन मानिए, यह अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है. अच्छी चीजें आपका इंतजार कर रही हैं.'


कॉर्पोरेट सेक्टर में क्यों बढ़ रहे हैं Layoffs?

पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर की कई आईटी और टेक कंपनियों में लागत कम करने, बिजनेस री-स्ट्रक्चरिंग और AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कर्मचारियों की छंटनी देखने को मिली है. ऐसे माहौल में कई अनुभवी कर्मचारी भी लेऑफ का सामना कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते टेक उद्योग में लगातार नई स्किल्स सीखना और खुद को अपडेट रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है.

अगला लेख