Begin typing your search...

Ramayana फिल्म में परशुराम के बॉडी डबल बनकर छाया ये एक्टर, धुरंधर में निभाया था दमदार किरदार, जानें कौन हैं Abhay Arora

फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद चर्चा में है. इस फिल्म के हर किरदार ने बेहतरीन काम किया है, जिसमें परशुराम भी शामिल हैं. अभय अरोड़ा ने परशुराम का डबल रोल किया है, जो धुरंधर में नजर आ चुके हैं.

Ramayana फिल्म में परशुराम के बॉडी डबल बनकर छाया ये एक्टर, धुरंधर में निभाया था दमदार किरदार, जानें कौन हैं Abhay Arora
X
( Image Source:  instagram-@abhay_arora___ )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 Nov 2026 8:18 AM IST

फिल्मों में कई बार ऐसा होता है कि पर्दे पर नजर आने वाला चेहरा किसी दूसरे कलाकार की मेहनत से भी तैयार होता है. कुछ ऐसा ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में देखने को मिला. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं, परशुराम के साथ राम के टकराव वाले सीन में रणबीर के साथ एक्टर अभय अरोड़ा भी शामिल रहे.

इस खास सीन में अभय ने परशुराम के किरदार के लिए बॉडी डबल के तौर पर काम किया. फिल्म की रिलीज के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि ये एक्टर कौन है. अभय अरोड़ा एक्टर के साथ-साथ क्रिकेट लवर भी हैं. इसके अलावा, वह धुरंधर फिल्म में काम कर चुके हैं.

कौन हैं अभय अरोड़ा?

instagram-@abhay_arora___

अभय अरोड़ा फिलहाल मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्हें 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी से भी पहचान मिली. मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में वह यासिर अराफात के किरदार में नजर आए थे. कहानी में यासिर, अरशद पप्पू का भाई है, जिसकी भूमिका अश्विन धर ने निभाई है.

सोशल मीडिया पर हैं इतने फॉलोअर्स

अभय की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी उनकी जिंदगी से जुड़ी एक दिलचस्प बात सामने आती है. वह खुद को क्रिकेटर भी बताते हैं. उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 41.2 हजार फॉलोअर्स हैं. हालांकि, उनके शुरुआती करियर और निजी जिंदगी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है.

फिटनेस फ्रीक हैं अभय

instagram-@abhay_arora___

अभय अरोड़ा की इंस्टाग्राम अकाउंट देख पता चलता है कि वह फिटनेस फ्रीक भी हैं. वह फिट रहने के लिए जिम जाते हैं. एक्टर की बॉडी भी काफी अच्छी है.

कौन थे भगवान परशुराम?

अब बात करते हैं उस किरदार की, जिसे अभय ने पर्दे पर उतारा. धार्मिक मान्यताओं और पुराणों के अनुसार, भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं. उन्हें योद्धा ऋषि के रूप में जाना जाता है. उनके हाथ में हमेशा फरसा यानी कुल्हाड़ी दिखाई जाती है. मान्यता है कि उन्होंने अत्याचारी और अन्यायी राजाओं का विरोध किया था.

भगवान राम को विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है. राम और परशुराम दोनों का संबंध भगवान विष्णु से है. रामायण के बालकांड के अनुसार, सीता से विवाह के बाद जब राम अयोध्या लौट रहे थे, तब रास्ते में परशुराम से उनकी मुलाकात हुई. वहीं, रामचरितमानस में यह प्रसंग सीता स्वयंवर के दौरान आता है. शिव धनुष टूटने के बाद परशुराम वहां पहुंचते हैं और राम से उनका सामना होता है.


रामायण
अगला लेख