आखिर किस फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं Celina Jaitly? इस फेमस नॉवल पर बेस्ड है कहानी, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. पति पीटर हॉग से तलाक, घरेलू हिंसा के आरोप, तीनों बच्चों से दूर रहने और परिवार से जुड़ी परेशानियों के बीच वो कठिन दौर से गुजर रही हैं.
साल 2005 में आई फिल्म नो एंट्री तो आप सबको याद ही होगी. इस फिल्म में संजना सक्सेना का दमदार किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सेलीना जेटली बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. वह 14 साल के बाद बिग स्क्रीन पर लौट रही हैं. उनकी आने वाली फिल्म का नाम है सिस्टर निबेदिता जो मार्गे्रट एलिजाबेश नोबल के जीवन पर आधारित है. वो एक आईरिश एडुकेटर हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी भारत की शिक्षा और सेवा में गुजार दी. वह स्वामी विवेकानंद की फॉलोअर भी थी.
सोलीना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, 'आप सभी को नमस्कार... यह मुश्किल है, लेकिन मेरे पास अपने काम पर लौटने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है, क्योंकि यही काम मैं सबसे बेहतर तरीके से कर सकती हूं और शायद यही मुझे ज़िंदगी की मुश्किलों से बाहर निकालेगा. मुझे उम्मीद है कि इस सफर में मुझे आपका प्यार और साथ मिलेगा. मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जो मेरे साथ खड़े हैं और इस मुश्किल समय से निकलने में मेरी मदद कर रहे हैं.'
उन्होंने लिखा, जुलाई 2026 में 'अचीवर्स फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट' सम्मान के लिए फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट और CEO क्रिस एंकम का धन्यवाद; इस बीच मैं अपनी भव्य फिल्म 'सिस्टर निवेदिता' के साथ सिनेमा में वापसी की तैयारी कर रही हूं, यह मेरी वापसी नहीं है। यह भारत की महानतम बेटियों में से एक के जरिए मेरी घर वापसी है.
Dear all…. It’s difficult but I have no other option but to return to my craft because that is what I do best and that is what will perhaps rescue me from whatever life has thrown my way.
— Celina Jaitly (@CelinaJaitly) July 18, 2026
I hope to have your love and support in this journey and remain grateful to all who are… pic.twitter.com/3HqoPfhMHS
इसके बाद मैं राम कमल मुखर्जी की डायरेक्ट की हुई और अरित्र दास व सर्बानी मुखर्जी की प्रोड्यूस की हुई शानदार फ़िल्म 'सिस्टर निबेदिता' में नज़र आऊंगी. यह फिल्म आयरिश शिक्षिका मार्गरेट एलिज़ाबेथ नोबल के असाधारण जीवन पर आधारित है, जो 1898 में स्वामी विवेकानंद के साथ भारत आईं और जिन्होंने अपना जीवन भारत में शिक्षा, सेवा और आध्यात्मिक जागृति के लिए समर्पित कर दिया.
दरअसल सेलिना जेटली पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. पति पीटर हॉग से तलाक, घरेलू हिंसा के आरोप, तीनों बच्चों से दूर रहने और परिवार से जुड़ी परेशानियों के बीच वो कठिन दौर से गुजर रही हैं.
कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें उन्होंने लिखा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि टूटे हुए टुकड़े भी बिखर सकते हैं, जब तक मैंने अपना दिल टूटते नहीं देखा. मेरे तीनों बेटों, मैं तुम्हें बहुत याद करती हूं. मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं जब तुम फिर से मेरी जिंदगी में वापस आओगे.'
इस वीडियो के साथ सेलिना ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें मजबूत समझते हैं, लेकिन दर्द और सदमे ने उन्हें मजबूत नहीं बनाया, बल्कि बार-बार तोड़ दिया. हर बार टूटने के बाद उन्हें खुद ही अपनी चोटे भरना सीखना पड़ा. लेकिन जब भी लगता है कि जिंदगी फिर से पटरी पर आ रही है तो मेरे पुराने घाव फिर से हरे हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें- 'मुझे यह रोल मिला यह मेरा सौभाग्य'... साई पल्लवी ने खुद को सीता के किरदार के लिए कैसे किया तैयार, बताया राज
सेलीना की शादी 2010 में पीटर हॉग से हुई थी. साल 2012 में ट्विंस हुए।उसके बाद 2012 में फिर से एक साथ दो बच्चे हुए, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन बीमारी के कारण मौत हो गई. साल 2025 में सेलिना ने बताया कि उन्हें तलाक का नोटिस दे दिया गया है. फिर मुंबई लौटकर उन्होंने पीटर के खिलाफ केस दर्ज कराया. उसके बाद से सेलिना संघर्ष ही कर रही हैं.




