"दो चेहरे, दो पहलू, एक सच" कब आएगी करीना की फिल्म दायरा? क्या है रिलीज डेट
फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस अफसर बने हैं. फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है. देखना होगा कि मूवी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.
फिल्ममेकर मेघना गुलजार की अगली फिल्म 'दायरा', जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. मेकर्स ने एक बयान में कहा कि सच्ची घटनाओं पर आधारित 'दायरा' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अपराध, न्याय और सजा जैसे विषयों को दिखाया गया है. इस फिल्म का स्क्रीन प्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और गुलजार ने लिखा है. यह फिल्म करीना कपूर खान और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच पहली ऑन-स्क्रीन साझेदारी भी है. मूवी में दोनों कलाकार पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं.
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मेघना गुलजार की आने वाली फिल्म 'दायरा' का फ़र्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है, जिससे फैंस को फिल्म की डार्क और इन्वेस्टिगेटिव दुनिया की झलक मिलती है. पोस्टर एक दिलचस्प मिस्ट्री की ओर इशारा करता है, जिसमें करीना और पृथ्वीराज सुकुमारन गंभीर और दिलचस्प अंदाज में नजर आ रहे हैं.
पोस्टर में दोनों एक्टर्स के शानदार क्लोज-अप शॉट्स दिखाए गए हैं, जो आमने-सामने हैं और दोनों के चेहरे पर गंभीर भाव हैं. करीना को पीछे की ओर बंधे हुए स्लीक हेयरस्टाइल, हल्के मेकअप और छोटे गोल्ड हूप इयररिंग्स में देखा जा सकता है, जबकि पृथ्वीराज अच्छी तरह से ट्रिम की हुई मूंछ और छोटे बालों में नजर आ रहे हैं.
दोनों ही एक्टर्स खाकी यूनिफॉर्म पहने हुए नजर आ रहे हैं और यह मूवी सच्ची घटनाओं पर आधारित है. सस्पेंस को और बढ़ाते हुए करीना ने पोस्ट के साथ लिखा, "दो चेहरे, दो पहलू, एक सच".
ये भी पढ़ें :जिस शख्स के साथ 8 साल तक रिलेशन में रहीं Pamala Serena, उसी ने दिया इतना बड़ा धोखा, मां बनने वाली थी दूसरी लड़की, ऐसे खुली पोल
फिल्म निर्माताओं के अनुसार, 'दायरा' कानून और न्याय की जटिलताओं पर प्रकाश डालेगी, जिसमें गुलजार अपनी विशिष्ट शैली में वास्तविक जीवन की समस्याओं पर आधारित कहानी कहेंगी. उन्होंने कहा कि फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को अपने विश्वासों पर सवाल उठाने के लिए प्रेरित करना है, क्योंकि कानून और न्याय के बीच की रेखाएं धुंधली होने लगती हैं.




