Begin typing your search...

Navratri Special: गरबा नाइट में जमाना है रंग, प्लेलिस्ट में जरूर रखें बॉलीवुड के ये 10 सुपरहिट गाने

नवरात्रि में गरबा और डांडिया की रौनक हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देती है. मां दुर्गा की भक्ति के साथ इन नौ दिनों में हिंदी गानों पर गरबा करने का मजा ही अलग है. अगर आप भी गरबा नाइट की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘नगाड़ा संग ढोल’ और ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ समेत इन 10 गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.

Navratri Special: गरबा नाइट में जमाना है रंग, प्लेलिस्ट में जरूर रखें बॉलीवुड के ये 10 सुपरहिट गाने
X

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की भक्ति और गरबा-डांडिया की धूम के बिना अधूरा है. इन नौ दिनों में लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर गरबा करते हैं और माता रानी की आराधना में डूब जाते हैं.

अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं, तो हिंदी गानों की यह लिस्ट आपके लिए है. इन गानों की शानदार बीट्स पर आप दोस्तों और परिवार के साथ जमकर थिरक सकते हैं. ‘नगाड़ा संग ढोल’ से लेकर ‘ढोली तारो ढोल बाजे’ तक, ये 10 गाने आपके गरबा सेलिब्रेशन का मजा दोगुना कर देंगे.


1 ढोली तारो ढोल बाजे

यह गाना फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है. इसे एश्वर्या राय और सलमान खान पर फिल्माया गया है . इस गाने की बीट्स शानदार है. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. गाने को आवाज कविता कृष्णमूर्ति और विनोद राठौड़ ने दी है.

2 नगाड़ा संग छोल बाजे

यह गाना फिल्म गोलियों की रास लीला-राम लीला का है. इसे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया गया है. फिल्म के सोजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. गाने को श्रेयाा घााषाल और ओसमन मीर ने गया है.

3 चोगाड़ा

यह गाना फिल्म लव यात्री का है. गाना आयुष शर्मा और वारिना हुसैन पर फिल्माया गया है. दर्शन रावल और अनीस कौर की आवाज है जबकि अभिराज के मीनावाला ने डायरेक्ट किया है. अधिकतर गरबा नाइट्स में यह गाना बजता है.

4 उड़ी उड़ी जाएं

यह फिल्म रईस का गाना है. गाने को आवाज सुखविंदर सिंह और भूमि त्रिवेदी ने दी है. फिल्म को राहुल ढोलाकिया ने डायरेक्ट किया है.

5 कमरिया

यह मित्रो फिल्म का गाना है. गाने को दर्शन रावल ने गाया है. फिल्म के डायरेक्टर नितिन कक्कड़ है. गाने में जैकी भागनानी और कृतिका कामरा हैं.

6 ढोलिड़ा

यह गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना है. यह आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है. फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली है. गाने को जह्नावी श्रीमनकर और शैल हदा ने गया है.

7 राजवाड़ी ओढनी

यह गाना फिल्म मेड इन चाइना का है. गाने को दर्शन रावल जोनिता गांधी ने गाया है. फिल्म को मिखिल मुसाले ने डायरेक्टट किया है. यह गाना मोनी रॉय और राजकुमार राव पर फिल्माया गया है.

8 राधा कैसे न जले

यह फिल्म लगान का गाना है. गाना आमिर खान और ग्रेसी सिंह पर फिल्माया गया है. गाने को उदित नरायण आशा भोंसले ने गाया है. फिल्म को आशुतोष गोवारेकर ने डायरेक्ट किया है.

9 ओरी गोरी

यह फिल्म आप मुझे अच्छे लगने लगे की गाना है. यह गाना उदित नारायण अल्का याग्निक ने गाया है. फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है./ुयह गाना रितिक होशन और अमीषा पटेल पर फिल्माया गया है.

10 मैने पायल है छनकाई

गाने को फाल्गुनी पाठक ने गाया है . यह उनकी एलबम का गाना है. अधिकतर गरबा और डांडिया में बजाया जाता है.

अगला लेख