Begin typing your search...

सुबह उठते ही होती थी शराब की तलब, स्पाइडर-मैन स्टार Tom Holland ने ऐसे छोड़ी अल्कोहल की लत

एक समय ऐसा था जब स्पाइडर-मैन स्टार टॉम हॉलैंड सुबह उठते ही शराब पीने के बारे में सोचने लगते थे. उन्हें एहसास हुआ कि यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि लत बन चुकी है. इसके बाद उन्होंने साल 2022 में शराब छोड़ने का फैसला लिया और धीरे-धीरे खुद को इससे पूरी तरह दूर कर लिया.

tom holland
X

 स्पाइडर-मैन स्टार Tom Holland को थी शराब पीते की लत

( Image Source:  instagram-@tomholland2013 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Updated on: 21 July 2026 3:51 PM IST

हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड को दुनिया 'स्पाइडर-मैन' के नाम से जानती है. आज वह हॉलीवुड के सक्सेसफुल स्टार्स में से एक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था, जब एक्टर शराब की लत से जूझ रहे थे. सुबह उठते ही उनके दिमाग में अल्कोहल का ख्याल आता था. उन्हें एहसास ही नहीं था कि यह आदत धीरे-धीरे लत में बदल रही है. लेकिन एक दिन उन्होंने खुद को बदलने का फैसला लिया.

साल 2022 में टॉम हॉलैंड ने 'ड्राई जनवरी' चैलेंज के तहत शराब छोड़ने की शुरुआत की. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी सोच बदली, परिवार और दोस्तों का साथ लिया और शराब से पूरी तरह दूरी बना ली. आज करीब 4.5 साल से वह एक भी बूंद शराब नहीं पी रहे हैं.

आखिर क्यों पीते थे टॉम अल्कोहल?

instagram-@tomholland2013

टॉम ने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने खुद को समझने की कोशिश की तो उन्हें असली वजह भी पता चली. एक्टर ने बताया कि वह सोशली कंफर्टेबल फील करने के लिए शराब पीते थे. फिल्मों के प्रमोशन, पार्टियों या दोस्तों के साथ मिलने पर उन्हें लगता था कि बिना शराब के वह खुलकर बात नहीं कर पाएंगे. धीरे-धीरे यह सोच उनकी आदत बन गई. जब उन्होंने इस वजह को पहचाना, तब शराब छोड़ना पहले से थोड़ा आसान हो गया.

टॉम ने कैसे छोड़ी शराब?

टॉम हॉलैंड ने एक इंटरव्यू में बिना झिझक कहा कि उन्हें शराब की लत लग गई थी. उन्होंने बताया कि साल 2022 की शुरुआत में उन्होंने 'ड्राई जनवरी' चैलेंज के तहत एक महीने तक शराब नहीं पीने का फैसला किया था. लेकिन शुरुआत आसान नहीं थी. हर समय उनके दिमाग में सिर्फ शराब का ख्याल आता था. सुबह उठते ही यही सोचते थे कि कब शाम होगी और कब पी सकेंगे. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा डराने लगी. तब उन्हें महसूस हुआ कि यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि लत बन चुकी है.

अल्कोहल से दूरी बनाने से क्या दिखा फर्क?

एक्टर ने बताया कि जनवरी का महीना पूरा होने के बाद टॉम ने खुद से कहा कि क्यों न फरवरी भी बिना शराब के बिताई जाए. फिर उन्होंने तय किया कि अपने बर्थडे तक शराब को हाथ नहीं लगाएंगे. धीरे-धीरे उन्होंने महसूस किया कि उनका शरीर और दिमाग पहले से बेहतर काम करने लगा है. उन्हें अच्छी नींद आने लगी, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कम आने लगा और काम के दौरान टेंशन भी पहले जैसी नहीं रहती थी. यहीं से उन्हें समझ आ गया कि शराब छोड़ना उनके लिए सही फैसला था.

फैमिली और फ्रेंड्स ने कैसे दिया साथ?

instagram-@tomholland2013

टॉम ने बताया कि अकेले इस सफर को पूरा करना आसान नहीं था. उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और उन लोगों का सहारा लिया जो पहले से शराब छोड़ चुके थे. जब भी उन्हें मुश्किल महसूस होती, यही लोग उनका हौसला बढ़ाते थे. इसी वजह से वह अपने फैसले पर टिके रहे और धीरे-धीरे उनकी नई जिंदगी शुरू हो गई.

क्या है बिना अल्कोहल वाली बीयर का बिजनेस?

शराब छोड़ने के बाद टॉम ने सिर्फ अपनी जिंदगी ही नहीं बदली, बल्कि दूसरों के लिए भी एक नया ऑप्शन भी पेश किया. उन्होंने बिना अल्कोहल वाली प्रीमियम बीयर का अपना ब्रांड शुरू किया, ताकि जो लोग शराब से दूरी बनाना चाहते हैं, उनके पास भी बेहतर ऑप्शन हो.

अगला लेख