2 अरब डॉलर की मालकिन बनीं Taylor Swift, इतिहास की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन का मिला खिताब
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को फोर्ब्स ने इतिहास की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन घोषित किया है. उनकी नेट वर्थ 2 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है, जिसमें एराज़ टूर और म्यूजिक कैटलॉग की बड़ी भूमिका रही है.
पॉप म्यूजिक वर्ल्ड की सबसे सफल सिंगर टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) का जलवा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. उनकी लोकप्रियता और सफलता का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब एक और बड़ी अचीवमेंट उनके नाम जुड़ गई है. फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें इतिहास की सबसे अमीर महिला म्यूजिशियन अनाउंस कर दिया है. उनकी नेट वर्थ अब लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 16,700 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है.
फोर्ब्स ने बुधवार को अपनी नई आइकोनोक्लास्ट 50 लिस्ट जारी की. इस सूची में दुनिया भर के उन नेताओं और हस्तियों को जगह दी जाती है जो अपने क्षेत्र में नई राहें बना रहे हैं, पुरानी परंपराओं को तोड़ रहे हैं और समाज में पॉजिटिव बदलाव ला रहे हैं. finance, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, मीडिया, एंटरटेनमेंट और Charity जैसे फिल्ड में काम करने वाले लोग इसमें शामिल होते हैं.
टेलर की संपत्ति कैसे बढ़ी?
फोर्ब्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट की संपत्ति में सबसे बड़ा योगदान उनके एराज़ टूर (Eras Tour) का है. यह टूर 2023-2024 में हुआ था और इसमें उन्होंने 2.2 अरब डॉलर से भी ज्यादा कमाई की. यह अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कॉन्सर्ट टूर बन गया. इस टूर की बदौलत टेलर स्विफ्ट बिलियनेयर बन गईं. इसके अलावा, उनकी कई हिट एल्बम्स ने भी कमाई में मदद की. 'द टॉर्चर्ड पोएट्स डिपार्टमेंट', 'लाइफ ऑफ ए शोगर्ल' जैसी ब्लॉकबस्टर रिलीज़ और उनके पुराने गानों की नई रिकॉर्डिंग और री-रिकॉर्डिंग से भी अच्छी-खासी रॉयल्टी मिली.
ऑनरशिप के बाद बढ़ी कमाई
टेलर स्विफ्ट ने 2020 में एक बहुत बड़ा कदम उठाया था. उन्होंने अपने पुराने गानों को फिर से रिकॉर्ड किया. इससे उनका म्यूजिक का पूरा ऑनरशिप खुद उनके पास आ गया. पहले यह कंपनियों के पास होता था. इस फैसले ने न सिर्फ उनकी कमाई बढ़ाई, बल्कि पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री को बदल दिया. कई दूसरे कलाकारों को भी अपने गानों का राइट्स लेने के लिए प्रेरणा मिली. रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च 2026 तक उनकी नेट वर्थ दोगुनी होकर 2 अरब डॉलर पहुंच गई. उन्होंने अपने मूल मास्टर्स को करीब 360 मिलियन डॉलर में वापस खरीद लिया. इस वजह से वे इतिहास की सबसे अमीर महिला सिंगर और म्यूजिशियन बन गई हैं.
सबसे अमीर म्यूजिशियन कौन है?
हालांकि टेलर स्विफ्ट अब महिला म्यूजिशियन में नंबर एक बन गई हैं, लेकिन वे अभी भी सबसे अमीर म्यूजिशियन अब इस दुनिया में नहीं हैं. यह खिताब रैपर जे-जेड के पास है, जिनकी नेट वर्थ 2.8 अरब डॉलर बताई जा रही है. वहीं रिहाना और बियॉन्से की कुल नेट वर्थ करीब 1 अरब डॉलर के आसपास है.
क्या अगले महीने शादी कर रही है सिंगर
टेलर स्विफ्ट के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में इस समय बहुत कुछ हो रहा है. वे जल्द ही पिक्सार और डिज़्नी की आने वाली फिल्म टॉय स्टोरी 5 के लिए एक नया गाना रिलीज करने वाली हैं. गाने का नाम है 'आई न्यू इट, आई न्यू यू'. इसे जैक एंटोनॉफ के साथ मिलकर लिखा गया है. डिज़्नी इसे टेलर की 'कंट्री म्यूजिक में वापसी' बता रहा है. यह गाना फिल्म की टॉय काउगर्ल जेसी कैरेक्टर से जुड़ा है. इसके अलावा, टेलर को जल्द ही सॉन्गराइटर्स हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. यह गीतकारों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है. सबसे ज्यादा चर्चा उनकी शादी को लेकर हो रही है. खबरों के मुताबिक, 3 जुलाई को उनकी अमेरिकी फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्सी से शादी हो सकती है. हालांकि शादी की सही तारीख, जगह या किसी अन्य डिटेल की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.




