Begin typing your search...

जब खुश नहीं थी तब आई पंचायत... कहानी सुनीता राजवार की, बताया कैसे और कितनी बदली जिंदगी

वेब सीरीज 'पंचायत' में क्रांति देवी का किरदार निभाकर सुनीता राजवार घर-घर में मशहूर हो गईं. हालांकि, उनका एक्टिंग करियर सिर्फ इस सीरीज तक सीमित नहीं है. 'गुल्लक' से लेकर 'स्त्री 2' और 'केदारनाथ' जैसी फिल्मों तक उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है. एक दौर ऐसा भी आया जब वह एक्टिंग से निराश होकर दो साल तक दूर रहीं. फिर 'पंचायत' ने उन्हें नई पहचान और उम्मीद दी.

जब खुश नहीं थी तब आई पंचायत... कहानी सुनीता राजवार की, बताया कैसे और कितनी बदली जिंदगी
X

वेब सीरीज पंचायत में क्रांति देवी (बनराकस की पत्नी) का किरदार करने वाली एक्ट्रेस सुनीता राजवर ने इस रोल में अपनी दमदार एक्टिंग से पूरे देश में लोकप्रियता हासिल की है. उनके कैरेक्टर की बात करें तो वह स्वभाव से तेज-तर्रार है. इस किरदार के लिए उन्हें 2023 में आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड भी मिला था.

इस किरदार को लेकर हाल ही में उन्होंने कहा है कि ये बात सही है कि क्रांति देवी करने के बाद पंचायत करने के बाद उन्हें लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिला है. विदेशों से भी लोग उन्हें मेसेज करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं अभी-अभी पैदा हुई हूं, लोगों ने पहले भी मेरा बहुत काम देख चुके हैं.

जैसे एक चालीस की लास्ट लोकल, ये रिश्ता क्या कहलाता है. उन चीजों में भी लोगों ने उन्हें देखा है सराहा है. ये है कि पंचायत करने के बाद एक अलग तरह की फैन फॉलोइंग हो गई है और अभी सोशल मीडिया भी है जोो पहले नहीं था, वो कहती हैं कि सोने पे सुहागा हो गया.जिस समय वो अपने काम को लेकर श्योर नहीं थी कि मुझेये करने है और बहुत ज्यादा खुश नहीं थी, इस समय पंचायत ने बहुत बड़ा सहारा दिया. एक बहुत बड़ी उम्मीद और मुझे दोबारा मेरे पैरो पर खड़ा कर दिया.

पंचायत के अलावा ओटीटी पर सुनीता ने वेब सीरीज गुल्लक में'बिट्टू की मम्मी' के किरदार से हुई, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस से सम्मानित किया गया था. 1997 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रजुएशन करने के बाद सुनीता मुंबई आ गईं थी, उन्होंने इसके बाद स्टार प्लस पर आने वाले शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हाउस हेल्प धनिया का रोल किया था जिससे उन्हें बहुत प्यार मिला.

जब 2 साल तक नहीं की थी एक्टिंग

एक ही तरह के किरदारों से निराश होकर उन्होंने करीब दो साल तक एक्टिंग से दूर रही, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने उनके टैलेंट को सही मंच दिया. इसके अलावा उन्होंने 'एक चालीस की लास्ट लोकल','स्त्री','स्त्री 2','केदारनाथ', 'बाला', और 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' जैसी फिल्मों के साथ-साथ 'रामायण' जैसे टीवी शोज़ में काम किया है. 2024 में आई फिल्म 'संतोष' के लिए उन्होंने 77वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भी गईं ये उुनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि थी. एक्टिंग के अलावा सुनीता, लेखन और सहायक निर्देशन से भी जुड़ी रही हैं, जिसमें 'स्ट्राइकर' का लेखन और 'मैं, मेरी पत्नी और वो' में उन्होंने एसिसटेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.

पिता से आया फिल्में देखना का शौक

सुनीता का जन्म 6 नवंबर 1969 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ, लेकिन वे मूल रूप से उत्तराखंड के हल्द्वानी से हैं. उनके पिता एक ट्रक ड्राइवर थे, जिन्हें फिल्मों का बहुत शौक था और उन्हीं के साथ फिल्में देखते हुए सुनीता के मन में एक्टिंग के प्रति रुचि जागी.उन्होंने अपनी स्कूलिंग मध्य प्रदेश के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की और इसके बाद पोस्ट ग्रैजुएशन नैनीताल के डीएसबी कुमाऊं विश्वविद्यालय से किया जबकि नई दिल्ली स्थित एनएसडी से अभिनय के गुर सीखे.

सुनीता एक पशुओं से प्यार है.उन्हें डॉग्स से बहुत लगाव है और उनके पास 'मफिन' नाम का एक पेट डॉग भी हैं.खाली समय में किताबे पढ़ना और फिल्में देखना पसंद करती हैं. इसके अलावा थिएटर से भी गहरा लगाव है और उन्होंने 'आषाढ़ का एक दिन' तथा 'सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक' जैसे कई चर्चित नाटकों में लीड रोल किए हैं.

अगला लेख