Begin typing your search...

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall 2 के विनर तो क्यों भड़के तेजप्रताप यादव, बोले- यहां भी वोट चोरी, भाजपा ने जिताया

'Rise and Fall 2' की ट्रॉफी शहजाद पूनावाला के हाथों में पहुंचते ही तेजप्रताप यादव ने शो के नतीजे पर सवाल उठा दिए. उन्होंने बीजेपी पर शहजाद को जिताने और वोटों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए गौतम गुलाटी को विनर बताया.

shehzad poonawalla and  tej pratap yadav
X
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 6 Nov 2026 12:18 PM IST

Rise and Fall 2' में शहजाद पूनावाला के विनर बनते ही शो को लेकर विवाद शुरू हो गया है. नेता और शो के एक्स कंटेस्टेंट तेजप्रताप यादव ने इस नतीजे पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उनका कहना है कि गौतम गुलाटी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा था और जीत के असली हकदार वही थे, लेकिन ट्रॉफी शहजाद को दे दी गई.

तेजप्रताप ने यहां तक आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने करीबी शहजाद को जितवाया है और इस शो में भी वोटों की चोरी हुई है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है.

तेजप्रताप ने शहजाद की जीत पर क्या कहा?

'Rise and Fall 2' के फिनाले में शहजाद पूनावाला ने बाकी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. इस जीत के साथ उन्हें ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की इनामी रकम मिली. लेकिन इस नतीजे से हर कोई खुश नजर नहीं आया. इस पर तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा 'जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था. ​लेकिन अब क्या कहें. यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज़ भी निष्पक्ष नहीं रहे!'

शहजाद को कहा बीजेपी का मिट्ठू

इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने कहा कि 'भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू -कटोरे कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया. असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को. ​रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है.'

तेजप्रताप भी रह चुके हैं शो का हिस्सा

तेजप्रताप यादव भी इस शो में नजर आ चुके हैं. शो के शुरुआती दिनों में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था. हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने घर से बाहर जाने का फैसला कर लिया. इससे पहले तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी बवाल शो में धमाल मचाया था.

अगला लेख