Begin typing your search...

भंसाली ने करवा चौथ पर याद दिलाई सलमान-ऐश्वर्या की मोहब्बत, आइकॉनिक फोटो पोस्ट कर ऐसे दी बधाई, फैंस बोले- पुराने जख्म हरे कर दिए

करवा चौथ के मौके पर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन टीम ने सलमान-ऐश्वर्या की हम दिल दे चुके सनम फिल्म की आइकॉनिक फोटो पोस्ट कर 'कुछ तस्वीरे, कुछ यादें और मोहब्बत का खूबसूरत अफसाना' कैप्शन के साथ फैंस को करवा चौथ की बधाई दी.

भंसाली ने करवा चौथ पर याद दिलाई सलमान-ऐश्वर्या की मोहब्बत, आइकॉनिक फोटो पोस्ट कर ऐसे दी बधाई, फैंस बोले- पुराने जख्म हरे कर दिए
X
( Image Source:  instagram-@bhansaliproductions )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 30 Oct 2026 9:46 AM IST

करवा चौथ का त्योहार आते ही सोशल मीडिया पर प्यार और रिश्तों से जुड़ी तस्वीरें छाने लगती हैं. इस बार फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी ने भी एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. कंपनी ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा 'कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना, हैप्पी करवा चौथ.'

ये फोटोज फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की हैं, जिसमें 'चांद छुपा बादल' सॉन्ग में सलमान-ऐश्वर्या की केमिस्ट्री देख हर कोई दंग रह गया था. हालांकि, इस पोस्ट को देखकर ऐश्वर्या के कई फैंस नाराज हो गए. वजह थी सलमान और ऐश्वर्या का पुराना रिश्ता, जो अच्छे मोड़ पर खत्म नहीं हुआ था.रेडिट पर लोगों ने भंसाली प्रोडक्शंस की पोस्ट पर नाराजगी जताई और कहा कि इससे पुराने जख्म फिर हरे हो गए.

भंसाली ने कैसे दी करवा चौथ की बधाई?

instagram-@bhansaliproductions

भंसाली प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान और ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें पोस्ट की. इसके साथ लिखा ''कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना.' पोस्ट के आखिर में प्रोडक्शन ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं. ये तस्वीरें साल 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट से हैं. इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या लीड में नजर आए थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. लेकिन इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफ के बजाय नाराजगी देखने को मिली.

Follow us on Whatsapp

ऐश्वर्या के फैंस क्यों भड़के?

instagram-@bhansaliproductions

दरअसल, सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता शुरुआत दौर में अच्छा रहा, लेकिन कुछ समय बाद सलमान के पजेसिव नेचर के कारण उनके रिलेशनशिप में काफी उतार-चढ़ाव आया. यह ब्रेकअप बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा. ऐसे में करवा चौथ जैसे त्योहार पर उनकी पुरानी तस्वीरों के साथ प्यार का मैसेज शेयर करना कई लोगों को पसंद नहीं आया. रेडिट पर कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट की आलोचना की.

Follow us on Instagram

कैसे शुरू हुई सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी?

सलमान और ऐश्वर्या की नजदीकियां फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया. पर्दे पर दिखने वाला उनका प्यार धीरे-धीरे असल जिंदगी में भी चर्चा का विषय बन गया. उस दौर में दोनों को बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिना जाता था. लेकिन समय के साथ उनके रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. ऐश्वर्या उस समय अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे.

क्यों टूटा सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता?

instagram-@bhansaliproductions

दरअसल रिश्ता खत्म होने के बाद ऐश्वर्या ने सलमान पर धोखा देने और उनके साथ फिजिकल अब्यूज करने के आरोप लगाए थे. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया था कि सलमान ने उन्हें मारा था. हालांकि, सलमान इस बात को नकार चुके हैं.

अगला लेख