Begin typing your search...

ये ब्राउन गोल्ड है मैडम इसे मामूली रेत मत समझिए... सैंड माइनिंग के पीछे का राज क्या? Parineeti Chopra की Reporting Live का ट्रेलर रिलीज

परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में वह पत्रकार संध्या के किरदार में नजर आएंगी, जो अवैध रेत खनन की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करती है. देवेन भोजानी उनके कैमरामैन विनोद बने हैं. सच्ची घटना से प्रेरित यह थ्रिलर फिल्म रेत माफिया और पत्रकारिता के खतरनाक सफर की कहानी दिखाती है.

ये ब्राउन गोल्ड है मैडम इसे मामूली रेत मत समझिए... सैंड माइनिंग के पीछे का राज क्या? Parineeti Chopra की Reporting Live का ट्रेलर रिलीज
X

परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म रिपोर्टिंग लाइव का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में परिणीति एक जर्नलिस्ट का रोल कर रही हैं, जो अवैध रेत खनन पर एक रिपोर्ट कर रही है. उनके साथ फिल्म में देवेन भोजानी भी हैं जो एक कैमरा मैन का रोल कर रहे हैं. परीणीति के कैरक्टर का नाम है संध्या और देवेन विनोद के किरदार में हैं.

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि नदी के पानी में से कुछ शव निकाले जा रहे हैं और दूसरी ओर परिणीति एक शख्स का इंटरव्यू ले रही हैं और सैंड माइनिंग पर बात कर रही हैं. फिर देवेन और परिणीति के कुछ शॉट्स हैं. एक बूढ़ा व्यक्ति है कहता है कि कैमरी दिख गया तो मारे जाएंगे, फिर सवाल आता है मारे जाएंगे रेत के लिए, फिर वो बुजुर्ग अमोल पालेकर हैं जो कहते हैं कि ये ब्राउन गोल्ड है मैडम इसे मामूली मत समझो.

यह फिल्म सच्ची घटना पर बेस्ड है. जिले की सबसे बड़ी इल लीगल माइन में दोनों पहुंचते हैं. संध्या और विनोद लोगों के सामने सच लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. फिर कुछ अन्य एक्टर्स के साथ शॉट्स हैं. इनमें शेखर सुमन भी हैं.

9 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी. ध्रुव त्रिपाठी ने डायरेक्शन के अलावा मिहिर जाधव के साथ मिलकर इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी लिखी है, जिसे पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाथ ने प्रोड्यूस किया है. इस थ्रिलर फिल्म की मुख्य कास्ट में अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, साथ ही शाश्वत चटर्जी, नासिर, प्राची शाह पांड्या, गीता अग्रवाल और समीर कोचर जैसे कलाकार भी हैं.

'रिपोर्टिंग लाइव' एक महत्वाकांक्षी युवा रिपोर्टर (परिणीति) की कहानी है, जो अपने अनुभवी कैमरामैन (देवेन भोजानी) के साथ मिलकर एक अहम सुराग का पीछा करते हुए अवैध रेत खनन की काली दुनिया में उतर जाती है. लेकिन इस कहानी की खोज उन्हें उन लोगों के बहुत करीब ले जाती है जो नहीं चाहते कि यह कहानी सामने आए, जिनमें एक बेरहम रेत माफिया भी शामिल है. वे जितना अंदर जाते हैं, वहां से बाहर निकलना उतना ही मुश्किल होता जाता है.

अगला लेख