Begin typing your search...

सावन का पहला दिन, समय सुबह 4 बजकर 15 मिनट, आखिर क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म Ramayana का ट्रेलर?

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण के फैंस के लिए अच्छी खबर है. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करने की डेट जारी कर दी है. इसे ब्रह्ममुहूर्त में जारी किया जाने वाला है.

सावन का पहला दिन, समय सुबह 4 बजकर 15 मिनट, आखिर क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज होगा फिल्म Ramayana का ट्रेलर?
X
( Image Source:  Instagram: Namit Malhotra )

वाल्मिकी की रामायण पर बनी एपिक फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है. आपको बता दें कि 30 जुलाई से ही सावन का पवित्र महीना भी शुरू हो रहा है.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'आज रामायण के लिए बहुत खास दिन है. रामायण को दुनिया तक ले जाने का मेरा सपना आज सच हो रहा है. हमने सोनी एंटरटेंटमेंट लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है. इसके मद्देनजर हम वैश्विक स्तर पर हमारा ट्रेलर लॉन्च कर रहे हैं. भारतीय सिनेमा के 100 से अधिक सालों में यह हमारे लिए गर्व का क्षण होगा कि रामायण को भी किसी अन्य हॉलिवुड फिल्म की तरह दिखाया जाएगा.'

'यह खास इसलिए है कि यो लोगों के लिए दरवाजे खोलता है कि वो हमारी परंपरा को जानें. मैं फैंस और रामायण पर विश्वास करने वाले लोगों को धन्यवाद देता हूं. जिनकी वजह से ये हो पाया है. हमारे देश के युवा हमारा भविष्य हैं. चलो अपने भविष्य को बचाने के लिए अपना बेस्ट करते हैं.'

'रामायण' के मेकर्स ने घोषणा की है कि इसका ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज़ किया जाएगा. यह समय पवित्र 'ब्रह्ममुहूर्त' का होता है. इस अनोखे समय ने फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है और कई लोग सुबह के इस समय के आध्यात्मिक महत्व के बारे में सोच रहे हैं. फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

"ब्रह्ममुहूर्त" शब्द दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है: 'ब्रह्म', जिसका अर्थ है सृष्टिकर्ता या परम चेतना, और 'मुहूर्त', जिसका अर्थ है शुभ समय. प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों में इसे ध्यान, प्रार्थना, योग, आत्म-चिंतन और पवित्र ग्रंथों के अध्ययन के लिए सबसे अच्छा समय बताया गया है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त वह समय है जब वातावरण शांत, शुद्ध और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा होता है. माना जाता है कि सुबह के इन शुरुआती घंटों में मन स्वाभाविक रूप से अधिक शांत और एकाग्र रहता है, जिससे ध्यान लगाना और ईश्वर से जुड़ना आसान हो जाता है.

फिल्म में राम की भूमिका में रणबीर कपूर, सीता के रोल में साई पल्लवी, लक्ष्मण के किरदार में रवि दूबे और हुनमान के रूप में सनी देओल नजर आएंगे. जटायु को आवाज अनुपम खेर देंगे. इस घोषणा ने फिल्म के शौकीनों और श्रद्धालुओं, दोनों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है, जिससे ट्रेलर लॉन्च सिनेमा और परंपरा का एक अनोखा संगम बन गया है. 'ब्रह्म मुहूर्त' को चुनकर, फिल्म मेकर्स ने फ़िल्म की बहुप्रतीक्षित झलक दिखाने के इस कार्यक्रम को और भी गहरा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व दिया है.

अगला लेख