मेरे बर्थडे पर आई और 10 मिनट में चली गईं, मेरे लिए वो मर गईं, अपनी बेटी पलक तिवारी को लेकर क्या-क्या बोले राजा चौधरी?
राजा चौधरी ने बताया कि कैसे तलाक होने के बाद वो अपनी बच्ची को मिस करते थे, वो वह कई याद नहीं बना पाए जिसे याद करके खुशी मिलती हो. जैसे एक साधारण पिता अपनी बेटी के साथ होता है.
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो पर पहुंचे. उन्होंने इस दौरान अपने और बेटी पलक के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची मर गई है. मैं बार-बार आहत होता गया. राजा ने बताया कि साल 2022-23 से लेकर अब तक उनकी पलक से कोई बात नहीं हुई है. वह राजा के जन्मदिन में आई थी पर य कहकर निकल गई कि उसे काम है.
राजा ने बताया कि जब तक पलक 8 साल की थी उसके साथ राजा के रिलेशन सही थे लेकिन अब वो 26 साल की है और राजा ने श्वेता और पलक दोनों को इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया है क्योंकि राजा उनकी फोटो और वीडियो नहीं देखना चाहते हैं.
उन्होंने पलक को एक प्रोडक्ट बताया और कहा कि जब आपके बच्चे होते हैं, तो आप तुरंत एक अलग इंसान बन जाते हैं. मैंने सब कुछ खो दिया. पैसा और करियर तो भूल ही जाइए, मैं एक पिता हूं और मैंने कुछ बनाया है. यह मेरा प्रोडक्ट है. एक आदमी के लिए नॉर्मल रहना कैसे मुमकिन है? इसी तरह मेरी जिंदगी में शराब की लत आ गई. बस पीते रहो और तब तक पीते रहो जब तक मर न जाओ. यह मेरी जिंदगी का एक रिस्की फैसला था. मैं अपनी बेटी के साथ समय नहीं बिता सकता; मैं उसे स्कूल से लेने नहीं जा सकता. अब वह मेरे साथ नहीं है. राजा ने बताया कि मैं बचपन से ही ऐसा हूं, INTROVERT, मुझे लोगों को सुनना पसंद है.
राजा और श्वेता की शाही 1998 में हुई थी. इसके बाद साल 2000 में दोनों की बेटी पलक का जन्म हुआ. इसके बाद श्वेता ने 2007 में डिवोर्स का केस फाइल कर दिया. उन्होंने आरोप लगाए कि राजा शराब पीकर मारपीट करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि वह मारपीट करते थे, साथ ही उनके टीवी शो के सेट पर आकर बदतमीजी भी करते थे.
राजा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन आरोपों से इनकार किया है. साल 2012 में दोनों के तलाक हो गया था. शेजान खान के साथ श्वेता के लिंक अप को लेकर उन्होंने कहा कि एक बार जब वो श्वेता को सरप्राइज देने गए थे तो श्वेता शेजान के साथ थीं. इसके बाद उन्हें लगने लगा था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है.




