Begin typing your search...

क्या सिंकदर सिंह को डेट कर रही हैं निया शर्मा? शेयर किए मालदीव वेकेशन के शानदार फोटोज

निया ने जो फोटोज शेयर किए हैं उसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं और मालदीव की सीनिक ब्यूटी को भी बहुत अच्छे से दिखाया गया है. फैंस को इंतजार है कि निया अपने और सिकंदर के रिश्ते के बारे में जल्द कुछ बोलें.

क्या सिंकदर सिंह को डेट कर रही हैं निया शर्मा? शेयर किए मालदीव वेकेशन के शानदार फोटोज
X
( Image Source:  Instagram : Nia Sharma )

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सिकंदर सिंह के साथ अफेयर को लेकर चर्चाओं में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटेज और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें उनके साथ सिंकदर सिंह नजर आ रहे हैं. इसके बाद दोनों के रिश्तों को सेकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है.

निया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, उनमें से एक तस्वीर में एक्ट्रेस और सिकंदर साथ में ड्रिंक का मजा लेते हुए दिख रहे हैं. साथ ही कई फोटोज ऐसी भी हैं जिसमें निया काफी हॉट दिख रही हैं.

एक और तस्वीर में, दोनों को अपनी छुट्टियों के दौरान मालदीव के एक होटल के स्टाफ के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. फिलहाल, छुट्टियों की तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्सुकता जगा दी है, जो खुद एक्ट्रेस की ओर से पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

एक तस्वीर में निया ने साइकिल के साथ पोज किया है. पिंक गाड़ी के साथ भी एक फोटो रहै जिसमे सिंकदर साफ नजर आ रहे हैं. एक फोटो में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है और इसी को फोकस में रखते हुए फोटो ली गई है.


वर्कफ्रंट की बात करें तो निया को आखिरी बार रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में देखा गया था. वहां उन्हें कॉमेडियन सुदेश लहरी के साथ जोड़ीदार बनाया गया था.

कई हफ्तों तक चले मजेदार कुकिंग चैलेंज के बाद, अली गोनी और जन्नत जुबाैर को जोड़ी ने यह सीजन जीतकर ट्राफी अपने नाम कर ली है. सिकंदर सिंह के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके अच्छे-खासे संपर्क हैं. इस साल की शुरुआत में, उन्होंने प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी को फिल्म 'बंदर' के लिए बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. इस फिल्म में बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं और इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. सिंकदर के कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट्स को टीवी एक्टर-प्रोड्यूसर रवि दुबे ने भी लाइक किया है, जो निया शर्मा के करीबी दोस्त माने जाते हैं.

अगला लेख