क्या ओरी की सच में होने वाली है शादी, क्या है इंविटेशन कार्ड का पूरा सच, अनोखे अंदाज में छपा
सोशल मीडिया सनसेशन और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनकी शादी की अफवाहों और बयानों ने इंटरनेट पर भारी सस्पेंस बना दिया है. फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि क्या बी-टाउन का यह सबसे पसंदीदा मिस्ट्री मैन वाकई शादी के बंधन में बंधने जा रहा है या नहीं.
सोशल मीडिया सेंसेशन और बॉलीवुड सितारों के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले ओरी यानी ओरहान अवत्रामणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी कोई स्टार के साथ फोटो या पैपराजी से बातचीत नहीं, बल्कि उनकी शादी है. सोशल मीडिया पर ओरी की शादी के इंविटेशन कार्ड जैसी कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसके बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या ओरी इस वीकेंड शादी करने वाले हैं.
इन अटकलों को उस समय और हवा मिल गई, जब ओरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में इनविटेशन से जुड़े कुछ वीडियो री-शेयर किए. हालांकि, अभी तक ओरी की तरफ से यह साफ तौर पर नहीं कहा गया है कि वायरल हो रहा इंविटेशन उनकी असली शादी का है. ऐसे में फिलहाल शादी की खबर को लेकर सस्पेंस बरकरार है.
26-27 सितंबर को बताया जा रहा है 'वेडिंग वीकेंड'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित इनविटेशन के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को ओरी का 'वेडिंग वीकेंड' आयोजित होने वाला है. कार्ड में दो दिनों के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों की जानकारी दी गई है. इन कार्यक्रमों के नाम भी काफी खास रखे गए हैं, जिसकी वजह से यह निमंत्रण लोगों का ध्यान खींच रहा है.
वायरल जानकारी के अनुसार, सेलिब्रेशन की शुरुआत 26 सितंबर की रात 8 बजे 'महफिल-ए-सूफियाना' से होगी. इसे संगीत और लाइव परफॉर्मेंस से सजी शाम के तौर पर पेश किया गया है. इसके बाद 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक 'रंग-ए-इश्क' नाम का कार्यक्रम होने की बात कही गई है.
इसी दिन रात 8 बजे 'शादी मुबारक' कार्यक्रम रखा गया है. निमंत्रण में इसे सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन से भरपूर खास जश्न बताया गया है.
राजस्थान से जुड़ा है वायरल कार्ड का कनेक्शन?
ओरी की कथित शादी का वायरल इनविटेशन सिर्फ अपने कंटेंट ही नहीं, बल्कि डिजाइन को लेकर भी चर्चा में है. कार्ड के विजुअल्स और थीम को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि यह पूरा जश्न राजस्थान में आयोजित हो सकता है.
हालांकि, यह बात भी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है कि कार्यक्रम कहां होने वाला है. वायरल कार्ड और उससे जुड़े वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी-अपनी अटकलें लगा रहे हैं.
ओरी ने इनविटेशन से जुड़े कुछ वीडियो जरूर री-शेयर किए हैं, लेकिन उन्होंने सीधे तौर पर यह ऐलान नहीं किया कि वह शादी करने जा रहे हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर चर्चा तो तेज है, लेकिन शादी की पुष्टि अभी बाकी है.
शादी या कोई बड़ा सरप्राइज? सस्पेंस बरकरार
ओरी की शादी को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई यह उनका वेडिंग इनविटेशन है या इसके पीछे कोई और कहानी है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे असली शादी मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह किसी ब्रांड कैंपेन, प्रमोशनल एक्टिविटी या आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा भी हो सकता है.
ओरी का सोशल मीडिया अंदाज भी ऐसा रहा है कि वह अक्सर अपने पोस्ट और पब्लिक अपीयरेंस के जरिए लोगों को चौंकाते रहे हैं. ऐसे में वायरल इनविटेशन को लेकर किसी नतीजे पर पहुंचना फिलहाल जल्दबाजी होगी.
अब सबकी नजर 27 सितंबर पर है. अगर वायरल कार्ड सच में ओरी की शादी से जुड़ा है, तो जल्द ही इसकी आधिकारिक तस्वीरें और जानकारी सामने आ सकती है. वहीं अगर यह किसी प्रमोशन या दूसरे प्रोजेक्ट का हिस्सा निकला, तो ओरी एक बार फिर अपने अंदाज में सोशल मीडिया को सरप्राइज कर सकते हैं. फिलहाल सवाल वही है- क्या ओरी सच में शादी करने जा रहे हैं या वायरल इनविटेशन के पीछे कोई और राज छिपा है?




