फिर से बवाल मचाने को तैयार हैं Samay Raina, यूट्यूब नहीं यहां देख पाएंगे India’s Got Latent Season 2
समय रैना एक बार फिर से अपने शो India’s Got Latent का सीजन 2 लेकर आने वाले हैं. हालांकि, इस बार यूट्यूब की जगह आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह शो देखने को मिलेगा.
कहां देख पाएंगे समय रैना का शो India’s Got Latent Season 2
कॉमेडी और कंट्रोवर्सी का तड़का लगाने वाले समय रैना एक बार फिर अपने चर्चित शो 'India’s Got Latent' के साथ वापसी करने जा रहे हैं. पहले सीजन ने इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी और अब दूसरे सीजन के ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बार शो यूट्यूब पर नहीं आएगा.
दरअसल हाल ही में नेटफ्लिक्स की एक पोस्ट में नींबू-मिर्ची का जिक्र और समय रैना को टैग किए जाने के बाद लोग इसे शो की वापसी से जोड़कर देख रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट और शरवरी की कथित शूटिंग फोटो के वायरल होने से भी चर्चाओं का बाजार गर्म है.
शो में नजर आई आलिया भट्ट
शो के नए सीजन की शुरुआत से पहले ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई. वायरल फोटो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी नजर आईं. इसके बाद कहा गया है कि ये दोनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' के प्रमोशन के लिए शो की शूटिंग का हिस्सा बनी थीं. तस्वीर सामने आने के बाद फैंस शो के नए एपिसोड्स को लेकर और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
कहां आएगा 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2'?
इस बीच नेटफ्लिक्स इंडिया की एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. पोस्ट में एक बॉडीगार्ड दिखाई देता है, जिसकी जेब के पास नींबू-मिर्ची लटकी हुई नजर आ रही है. इसके साथ लिखा गया कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है-"प्लीज़ कमेंट्स में 🍋🌶️ डालें, हमें इसकी जरूरत पड़ेगी."दिलचस्प बात यह है कि पोस्ट में समय रैना के ऑफिशियल अकाउंट को भी टैग किया गया है. यानी इस बार शो नेटफ्लिक्स पर आएगा.
क्या है कॉन्ट्रोवर्सी?
समय रैना के पहले सीजन में रणवीर अल्लाहबादिया के एक कमेंट ने विवाद खड़ा कर दिया था. इसके चलते दोनों पर एफआईआर हुई थी. इतना ही नहीं, इस शो के एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे. ऐसे में सीजन टू की अनाउंसमेंट के बाद अब फैंस को इंतजार है कि इस बार शो में कौन-कौन से सितारे और कौन से अनोखे टैलेंट्स देखने को मिलेंगे.




