Begin typing your search...

सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा बने Mr Faisu ने किया निकाह, शरारा सूट और लाल चुनरी में दुल्हन Nikhat Fatima कौन, Photos

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की शादी की तस्वीरें सामने आते ही चर्चा में छा गई हैं. मदीना में हुए निकाह में जहां फैसल सफेद शेरवानी में जंचे, वहीं उनकी दुल्हन निखत के लाल दुपट्टे और सोने के गहनों ने सबका ध्यान खींच लिया.

mr faisu
X
( Image Source:  instagram-@mr_faisu_07 )
हेमा पंत
Edited By:हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 10 Oct 2026 3:33 PM IST

सोशल मीडिया इंफ्लुएंस मिस्टर फैजू ने अटकलों पर फुल स्टॉप लगा दिया है. दरअसल फैसल शेख ने निकाह कर लिया है. इस खास पल की पहली तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं. तस्वीरों में फैसल सफेद शेरवानी पहने दूल्हे के लिबास में नजर आए, वहीं उनकी दुल्हन निखत सफेद शरारा सूट और लाल चुनरी में बेहद खूबसूरत लगीं.

मिस्टर फैजू ने अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने बताया कि मदीना में निकाह करना और इस खास मौके पर पूरे परिवार का साथ मिलना उनके लिए किसी बड़े आशीर्वाद से कम नहीं है.

मिस्टर फैजू ने की शादी

हाल ही में खबर आई थी कि मिस्टर फैजू निकाह करने वाले हैं. यह बात सच निकली. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने खुद शादी की फोटोज पोस्ट की हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है 'और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया" क़ुरान 78:8. एक सपने के सच होने के लिए अल्लाह का शुक्र है. मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह, और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार. यह एक ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. जब हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें. अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाज़े. आमीन.'

कपल ने शादी के दिन क्या पहना?

निकाह के लिए मिस्टर फैजू सफेद शेरवानी में बहुत शानदार लग रहे थे, जबकि उनकी पत्नी निखत ने सफेद गरारा पहना था, जिसके साथ लाल दुपट्टा और खूबसूरत सोने के गहने पहने थे.

कौन है मिस्टर फैजू की पत्नी?

सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैजू की पत्नी का नाम निखत फातिमा है. हांलांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि वह क्या करती हैं.

युविका चौधरी ने दिखाई थी कार्ड की फोटो

फैसल शेख यानी मिस्टर फैजू की शादी को लेकर फैंस के बीच चर्चा उस वक्त ही शुरू हो गई थी, जब एक्ट्रेस युविका चौधरी ने उनके वेडिंग कार्ड की झलक दिखाई थी. युविका और फैजू की दोस्ती रियलिटी शो ‘द 50’ के दौरान हुई थी. शो में साथ वक्त बिताने के बाद दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई. युविका ने वीडियो में बताया था कि फैजू ने उन्हें पहले ही अपनी शादी की खुशखबरी दे दी थी.

अगला लेख