Begin typing your search...

समय रैना के शो में बिहार-कश्मीर वाले मजाक पर बवाल, अब मनोज बाजपेयी ने बताई कॉमेडी की ‘लक्ष्मण रेखा’...जानें क्या बोले एक्टर?

कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर विवादों में है. शेरोन वर्मा के साथ हुई बातचीत में बिहार और कश्मीर से जुड़े मजाक पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस विवाद पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि लोगों को खुद पर हंसना चाहिए, लेकिन मजाक के साथ सम्मान की सीमा भी बनाए रखनी जरूरी है.

समय रैना के शो में बिहार-कश्मीर वाले मजाक पर बवाल, अब मनोज बाजपेयी ने बताई कॉमेडी की ‘लक्ष्मण रेखा’...जानें क्या बोले एक्टर?
X
( Image Source:  Image Source: Chat GPT )

कॉमेडियन समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर विवादों में है. शो के रीसेंट एपिसोड में शेरोन वर्मा के साथ हुई बातचीत में बिहार और कश्मीर से जुड़े मजाक पर विवाद खड़ा हो गया है. इस मामले में पॉलीटिकल रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं.

अब एक्टर मनोज बाजपेयी ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखते हुए कहा है कि मजाक और आपसी सहजता के साथ सम्मान बनाए रखना भी जरूरी है.

मजाक में हंसी हो, लेकिन सम्मान भी बना रहे

मनोज बाजपेयी ने IANS से बातचीत में कहा कि अगर किसी बात का उद्देश्य सिर्फ मजाक और हंसी-मजाक है, तो उन्हें उससे कोई परेशानी नहीं है. उनका मानना है कि लोगों को खुद पर हंसना और दूसरों के साथ मजाक करना सीखना चाहिए. हालांकि, कॉमेडी करते समय यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि सामने वाले व्यक्ति की भावनाओं और उसकी पहचान का अपमान न हो.

अभिनेता के मुताबिक, जब दो लोग एक-दूसरे के साथ सहज होते हैं, तो उनके बीच मजाक होना स्वाभाविक है, लेकिन हास्य की सीमा तय करते समय दूसरे व्यक्ति के प्रति सम्मान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

मनोज ने याद किया दिल्ली में बिताया शुरुआती दौर

मनोज बाजपेयी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली आने के शुरुआती दिनों में, जब वह करीब 18 साल के थे, उन्हें बस में सफर करने के नियमों की जानकारी नहीं थी. इसी दौरान एक बस चालक ने उन्हें डांटते हुए ‘बिहारी’ कहकर पीछे के दरवाजे से चढ़ने के लिए कहा.

मनोज ने बताया कि उन्हें इस बात से बुरा नहीं लगा, क्योंकि वह खुद बिहार से आते हैं और उस समय शहर में नए थे. बाद में अलग-अलग राज्यों से आए लोगों के साथ उनकी दोस्ती हुई और सभी एक-दूसरे के क्षेत्र को लेकर मजाक करते थे. उनके अनुसार, ऐसी हंसी-मजाक वाली बातचीत समाज में सहजता और आपसी जुड़ाव का हिस्सा हो सकती है.

शेरोन-समय की बातचीत पर नेताओं ने जताई नाराजगी

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एपिसोड में समय रैना ने शेरोन वर्मा के बिहारी होने को लेकर कमेंट किया था. शेरोन ने भी इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने अपना राज्य अपनी इच्छा से छोड़ा है. इसके बाद उन्होंने समय रैना की कश्मीरी पहचान को लेकर भी व्यंग्य किया. बातचीत का यह हिस्सा सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया.

मामले पर भाजपा विधायक राम कदम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग प्रचार हासिल करने के लिए जानबूझकर विवादित बयान देते हैं. बिहार के मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी किसी समुदाय या देश के नागरिक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया. वहीं, जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कश्मीरी पंडितों से जुड़े संदर्भ पर आपत्ति जताते हुए माफी की मांग की है.

अगला लेख