Begin typing your search...

Manoj Bajpayee ही नहीं, नुसरत भरूचा, Shraddha Das से लेकर किकू शारदा तक, ऐसी है Gajab Raat की कास्ट, कब-कहां देख पाएंगे

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ की कहानी और सस्पेंस को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है. रहस्य, रोमांच और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ी कहानी में आखिर उस रात क्या हुआ, यह सवाल दिलचस्पी बढ़ाता है. मनोज बाजपेयी अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. देखना होगा उनकी एक्टिंग इस बार दर्शकों को कितना लुभाती है.

Manoj Bajpayee ही नहीं, नुसरत भरूचा, Shraddha Das से लेकर किकू शारदा तक, ऐसी है Gajab Raat की कास्ट, कब-कहां देख पाएंगे
X

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी स्टारर थ्रिलर सीरीज गजब रात का ट्रेलर आ गया है. इससे परे अगर हम मूवी की स्टार कास्ट की बात करें तो सीरिज में बड़े- बड़े कलाकार शामिल हैं. मनोज बाजपेयी लीड रोल कर रहे हैं वो एक पुलिस ऑफिसर हैं जिसका नाम दिक्षित है, एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने रोजी का किरदार निभाया है जो मनोज का लव इंटरेस्ट है. मेघना अग्रवाल हेड कांस्टेबल सरोज सैनी के रोल में हैं, वहीं दिव्या दत्ता, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, कीकू शारदा, श्रद्धा दास भी अहम किरदारों में हैं.

इस फिल्म का विवादों से भी नाता रहा, प्रोजेक्ट की अनाउसमेंट सबसे पहले इसी साल फरवरी महीने में 'घूसखोर पंडत' नाम से की गई थी. फिल्म का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया. कई सामाजिक संगठनों और लोगों ने आरोप लगाया कि यह टाइटल एक विशिष्ट समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है और उनके प्रति समाज में गलत धारणा प्रस्तुत करता है.

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर नीरज पांडे ने एक बड़ा कदम उठाते हुए और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए विवादित टाइटल और उससे जुड़े सभी प्रमोशनल कंटेंट, पोस्टर्स और ट्रेलर्स को तत्काल वापस ले लिया था. बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर रितेश शाह इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं. यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 23 अक्टूबर से सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘गजब रात’ की कहानी मिस्ट्री, सस्पेंस और अप्रत्याशित घटनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म का टाइटल ही दर्शकों के मन में यह सवाल पैदा करता है कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जिसने पूरी कहानी को एक दिलचस्प मोड़ पर ला खड़ा किया. फिल्म में मनोज बाजपेयी की मौजूदगी कहानी को गंभीरता और गहराई देने की क्षमता रखती है.अपने दमदार अभिनय और किरदारों की बारीकियों को पर्दे पर उतारने के लिए पहचाने जाने वाले मनोज बाजपेयी सस्पेंस से भरी कहानियों में दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखते हैं.

‘गजब रात’ की कहानी में रहस्य

‘गजब रात’ की कहानी में रहस्य धीरे-धीरे सामने आने वाले घटनाक्रम और किरदारों के बीच छिपे सच के जरिए आगे बढ़ती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों के सामने नए सवाल खड़े होते हैं. फिल्म का सस्पेंस इस बात पर टिका है कि घटनाओं के पीछे की असली वजह क्या है और किरदारों की जिंदगी में उस रात की क्या अहमियत है.ऐसे में दर्शकों को कहानी के हर मोड़ पर किसी नए खुलासे की उम्मीद रहती है.

अगला लेख