पीकर जरूर करता था फोन... Mahi Vij ने सुनाए अपने एक्स के किस्से, बोलीं- जितने भी हैं सब मुझे बड़ा याद करते हैं
जय भानुशाली और माही विज की प्रेम कहानी साल 2009 में शुरू हुई थी. दोनों ने 2011 में शादी की और खुशी, राजवीर व बेटी तारा के साथ परिवार बनाया. हालांकि, 14 साल साथ बिताने के बाद जनवरी 2026 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया. अब बिग बॉस पर उन्होंने अपने एक्स के साथ रिलेशन पर खुलकर बात की. जानें माही ने क्या-क्या बताया.
बिग बॉस 20 के हाल ही के एपिसोड में माही ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कनिका और गुल्लू से बात करते हुए बताया कि उनके एक्स उन्हें ड्रिंक करके फोन करते हैं. वो लोग माही को याद भी करते हैं. माही ने बताया कि उनके कई एक्स ने उन्हें धोखा दिया, लेकिन फिर वो पकड़े भी गए.
माही ने कहा, "मेरे जितने एक्स हैं ना, सब मुझे बड़ा याद करते हैं अभी भी।" उन्होंने आगे कहा, “जो पीता है, वो पी के फोन जरूर करता है, उन्होंने यह भी बताया कि उनके एक्स पार्टनर उनसे कहते हैं, "मिस बहुत करते हैं तेरेको, तेरे जैसी नहीं मिली. फिर गुल्लू ने उससे पूछा कि आमतौर पर ब्रेकअप की पहल कौन करता है, चाहे वह वह हो या उसका पूर्व साथी.
इसके जवाब में माही ने दावा किया कि उनके कई पूर्व पार्टनर्स ने उन्हें धोखा दिया है.उन्होंने कहा, "मेरेको धोखा बहुत किये हैं लड़कों ने.और पकड़े भी जाते थे, क्योंकि मैं तो भाई क्राइम ब्रांच भी पीछे है हमसे. हालांकि, माही ने बातचीत के दौरान अपने पूर्व पार्टनर्स की पहचान उजागर नहीं की.
जय भानुशाली के साथ कब की शादी
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में शामिल रहे जय भानुशाली और माही विज की लव स्टोरी साल 2009 में शुरू हुई थी. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उन्होंने 11 नवंबर, 2011 को एक निजी समारोह में शादी कर ली. खास बात यह थी कि शुरुआत में उन्होंने अपनी शादी को पब्लिकली शेयर नहीं किया था. धीरे-धीरे उनकी जोड़ी टीवी जगत में लोकप्रिय हो गई और दोनों ने अपनी निजी जिंदगी की झलकियां भी प्रशंसकों के साथ साझा करनी शुरू कीं.
साल 2017 में बच्चों की जिम्मेदारी
शादी के बाद जय और माही ने मिलकर अपने परिवार को आगे बढ़ाया. साल 2017 में दोनों ने दो बच्चों खुशी और राजवीर की जिम्मेदारी ली. इसके बाद 2019 में उनके घर बेटी तारा का जन्म हुआ. दोनों अक्सर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करते थे, जिससे प्रशंसकों को उनके पारिवारिक जीवन की झलक मिलती थी.
हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं. कई महीनों तक उनके अलग होने की अटकलें लगाई जाती रहीं. आखिरकार 4 जनवरी, 2026 को दोनों ने 14 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने की घोषणा कर दी. अपने संयुक्त बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते में किसी को दोषी ठहराने की बात नहीं है. साथ ही उन्होंने बच्चों की परवरिश मिलकर करने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई. दोनों ने अलग होने की कोई विशेष वजह सार्वजनिक नहीं की.




