Begin typing your search...

Lock Upp 2 में आएगा नया ट्विस्ट, कौन होगा शो से एलिमिनेट, ये तीन सेलेब्स बनेंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

Lock Upp 2 में नया ट्विस्ट आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हर्षद चोपड़ा और सूफी मोतीवाला शो से बहार हो सकते है. वही, तेजस्वी, करण और एलवीश वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकते है

karan kundra
X

तेजस्वी और करण कुंद्रा होंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट 

( Image Source:  instagram-@tejasswiprakash )

Lock Upp 2 में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है शो में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ एलिमिनेशन और नए चेहरों की एंट्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खबरों के मुताबिक, कुछ कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो सकता है और उनकी जगह नए चेहरे शो में धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो तीन सेलेब्स वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में शामिल हो सकते हैं. इनकी एंट्री से शो का गेम और भी दिलचस्प हो सकता है.

कौन होगा Lock Upp 2 मिड वीक में एविक्ट ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Lock Upp 2 में इस हफ्ते बीच में ही एक बड़ा एलिमिनेशन देखने को मिल सकता है. शो में होने वाले खास Judgement Day के बाद दो और कंटेस्टेंट्स के बाहर होने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि माधुरी जैन और सूफी मोतीवाला का सफर शो में खत्म हो सकता है. हालांकि, इस एलिमिनेशन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

कौन बनेंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ?

instagram- @elvish_yadav

रिपोर्ट्स के अनुसार Karan Kundra,Tejasswi Prakash और Elvish Yadav को शो में जेलर की जिम्मेदारी दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है, तो कंटेस्टेंट्स के लिए खेल और भी मुश्किल हो सकता है. नए जेलर अपने फैसलों और नियमों के जरिए शो में नई चुनौती और नया ड्रामा लेकर आ सकते हैं.

कौन हुआ शो से इविक्ट?

instagram- @officialsunitaahuja

लॉक अप 2 में सभी को झटका लगा, जब सुनीता अहूजा शो से बाहर हुई. शो में रहते हुए गोविंदा की पत्नी ने लोगों को काफी एंटरटेन भी किया था. हालांकि, हाल ही में उन्होंने खुद कहा था कि वह अब इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं.

क्या नए जेलर्स के आने से बदल जाएगा Lock Upp 2 का खेल?

अगर शो में नए जेलर्स की एंट्री होती है, तो कंटेस्टेंट्स को नए नियमों और नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इससे जेल के अंदर पावर का समीकरण बदल सकता है और दर्शकों को ज्यादा ड्रामा देखने को मिल सकता है.

अगला लेख