Begin typing your search...

प्यार, रोमांस और वेकेशन! करीना कपूर ने अनोखे अंदाज में पति सैफ अली खान को किया बर्थडे विश, इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें

सैफ अली खान के जन्मदिन को करीना कपूर खान ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी शानदार वेकेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए पति सैफ को प्यार भरे और मजेदार अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. तस्वीरों में कपल के रोमांटिक पलों से लेकर फैमिली टाइम और मस्ती भरे अंदाज की झलक देखने को मिली.

प्यार, रोमांस और वेकेशन! करीना कपूर ने अनोखे अंदाज में पति सैफ अली खान को किया बर्थडे विश, इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें
X
( Image Source:  Instagram : Kareena Kapoor Khan )

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. वैसे तो सैफ सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते, लेकिन उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर अपनी तस्वीरों और पोस्ट के जरिए फैंस को उनकी जिंदगी की झलक दिखाती रहती हैं. सैफ के जन्मदिन के खास मौके पर भी करीना ने अपने अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं और साथ ही अपनी शानदार वेकेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

करीना ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं. एक तस्वीर में वह बोट पर बैठकर समुद्र और ठंडी हवाओं का आनंद लेते हुए सेल्फी लेती नजर आईं. वहीं दूसरी तस्वीर में करीना व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ सैफ व्हाइट शर्ट और रेड शॉर्ट्स पहने दिखाई दिए.

इन तस्वीरों में कपल की लॉन्ग ड्राइव से लेकर फैमिली के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की झलक भी देखने को मिली। एक तस्वीर में सैफ अपने बेटों के साथ सनसेट का आनंद लेते हुए नजर आए. वहीं आखिरी फोटो में करीना और सैफ लिफ्ट में मिरर सेल्फी लेते हुए मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने सैफ के लिए बेहद प्यारा और मजेदार बर्थडे मैसेज लिखा. उन्होंने लिखा, “मेरे हमेशा के साथी को जन्मदिन मुबारक हो. तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती. ये सारी तस्वीरें भी उन्होंने अप्रूव की हैं. उन्हें बहुत अच्छा लगता है जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं.” करीना ने अपनी पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘तशन’ का मशहूर गाना ‘दिल डांस मारे’ भी लगाया.

‘टशन’ ने हुई लव स्टोरी की शुरुआत

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ‘टशन’ ही सैफ और करीना की लव स्टोरी की शुरुआत का अहम हिस्सा रही थी. साल 2008 में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और बाद में उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने मुंबई में शादी कर ली थी.आज यह कपल दो बेटों, तैमूर अली खान और जेह अली खान, के माता-पिता हैं.

सैफ की बहन सबा पटौदी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भाई के लिए प्यार भरा संदेश लिखा. वहीं करीना की वेकेशन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं. किसी ने उन्हें शहर का सबसे कूल कपल बताया तो किसी ने उनकी जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ियों में से एक कहा.

क्या है दोनों का वर्कफ्रंट?

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी दिखाई देंगे. वहीं करीना कपूर खान निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी.

अगला लेख