Begin typing your search...

किस सीन पर करीना कपूर ने बहाए 9 घंटे तक आंसू, फिर पूछा- किसकी हुई थी डेथ? करण जौहर ने सुनाया किस्सा

करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' भले ही सालों पुरानी हो गई हो, लेकिन इससे जुड़े किस्से आज भी लोगों को खूब हंसाते हैं. हाल ही में करण ने करीना कपूर से जुड़ी दो ऐसी मजेदार यादें साझा कीं, जिन्हें सुनकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. एक बार बेबो गलत सीन में रोने लगी थीं.

किस सीन पर करीना कपूर ने बहाए 9 घंटे तक आंसू, फिर पूछा- किसकी हुई थी डेथ? करण जौहर ने सुनाया किस्सा
X

करण जौहर की आइकॉनिक फामिली ड्रामा फिल्म कभी खुशी कभी गम तो आप सबको याद होगी और इसमें करीना कपूर का पूजा का किरदार भी याद होगा. अब इतने सालों के बाद हाल ही में एक इवेंट के दौरान फिल्म के डायरेक्टर करण ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनका फिल्म से जुड़ी कई यादें हैं जिन्हें वो गिन भी नहीं सकते हैं. उन्होंने बताया कि हर पल से जुड़ी एक खास याद है.

करण ने कहा कि विशेष कर करीना के साथ बहुत सी यादें हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म के दारान इक इमोश्नल सीन के लिए करीना बहुत एक्साइटिड थी. हम लंदन के ब्लू वॉटर मॉल में शूट कर रहे थे और वो बार बार मुझसे बोल रही थी कि यह इक भावुक सीन है और मुझे रोना है, जैसे ही करण ने एक्शन कहा, वो तेज तेज रोने लगी. तो करण ने उन्हें बताया कि ये तुम्हारा सान नहीं है बेबो, ये रितिक के कैरेक्टर से जुड़ा है, जिसमें उसका भाई और मां लंबे समय के बाद मिल रहे हैं. तुम क्यों रो रही हो, तो करीना ने जवाब दिया कि ये एक इमोश्नल सीन है और मुझे लोगों को दिखाना है कि मेरे पास भी इमोशंस हैं.

इसके बाद करण ने उनसे कहा कि यह सही मौका नहीं है क्या तुम सपोर्ट करोगी. तो रितिक का एक्सप्रेशन भी यही था कि क्या उसे इतना रोना था, मामला यहीं खत्म नममहीं हुआ करण ने एक और कहानी सुनाई जिसमें करीना फ्यूनरल सीन में खूब रोईं इसके बाद जब उन्होंने मेक अप उतार दिया था को करण के पास जाकर शूट खत्म होने के बाद पूछा कि किसकी डेथ हुई थी. करण ने उन्हें जवाब दिया कि वो यशवर्धन राजचंद की मां थी. इसके बाद करीना ओह कहकर चली गईं, तो करण को लगा कि वह 9 घंटे से रो रही थी और उसे ये ही नहीं पता था कि किसकी डेथ हुई है.

bollywood
अगला लेख