सेना में जाने का था मन, SSB में फेल होने से बदली किस्मत, कैसे बन गए एक्टर, 'दृश्यम 3' के Jaideep Ahlawat को कितना जानते हैं आप?
जयदीप अहलावत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और अब वह अजय देवगन की 'दृश्यम 3' में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जयदीप फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर का रोल करेंगे.
जयदीप अहलावत हिंदी सिनेमा के उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है. फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने कई चर्चित स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. अब वह अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह फ्रेंचाइजी के नए कलाकारों में शामिल हैं.
हालांकि, जयदीप का सपना हमेशा एक्टर बनने का नहीं था. फिल्मों में आने से पहले वह सेना में ऑफिसर बनना चाहते थे. उन्होंने इसके लिए सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानी SSB की परीक्षा भी दी थी. लेकिन वह इंटरव्यू राउंड पास नहीं कर सके. इसके बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया और उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया.
जयदीप अहलावत 'दृश्यम 3' में एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. वह फिल्म के नए कलाकारों में शामिल हैं और उनके किरदार को कहानी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वह एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर का रोल करेंगे. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे.
रोहतक से पुणे के FTII तक पहुंचने की कहानी
जयदीप अहलावत का जन्म 8 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था. उनका असली नाम जय किशन अहलावत है. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले उन्होंने थिएटरपर काम किया और स्टेज पर अपनी कला को निखारा. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की बाकायदा ट्रेनिंग लेने का फैसला किया.
जयदीप ने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया यानी FTII में एडमिशन लिया.साल 2008 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह मुंबई पहुंचे. यहां उन्हें पहचान बनाने के लिए कई साल स्ट्रगल करना पड़ा. शुरुआत में उन्हें छोटे और सपोर्टिंग रोल मिले, लेकिन उन्होंने लगातार अपनी एक्टिंगपर काम किया.
'पाताल लोक' ने दिलाई बड़ी पहचान
जयदीप ने साल 2010 में फिल्म 'आक्रोश' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में अजय देवगन और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे. इसके बाद वह 'रॉकस्टार', 'चिट्टागोंग', 'कमांडो' और 'विश्वरूपम' जैसी फिल्मों में नजर आए.
इन फिल्मों ने उनके करियर को आगे बढ़ाया, लेकिन उन्हें असली पहचान मजबूत और चैलेंजिंग रोल्स से मिली. वेब सीरीज 'पाताल लोक' में हाथीराम चौधरी के किरदार ने जयदीप को घर-घर में पहचान दिलाई. इसके बाद उनकी गिनती इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली और भरोसेमंद कलाकारों में होने लगी.
अमिताभ बच्चन से जुड़ी खास यादें, अब 'दृश्यम 3' में नजर आएंगे
जयदीप अहलावत का अमिताभ बच्चन की फिल्मों से भी खास जुड़ाव रहा है. 'कौन बनेगा करोड़पति' में उन्होंने बताया था कि उनके गांव में त्योहारों और खास मौकों पर अमिताभ बच्चन की फिल्में दिखाई जाती थीं. उन्होंने 'दीवार', 'जंजीर', 'डॉन' और 'शोले' जैसी फिल्मों से जुड़ी अपनी बचपन की यादें भी शेयर की थीं.
एक्टर के फिल्मी सफर में उनके पिता का भी बड़ा सपोर्ट रहा. जयदीप ने बताया था कि जब उन्होंने एक्टरबनने की इच्छा जाहिर की, तो उनके पिता ने उनका हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा था कि अगर एक्टिंग में सक्सेस नहीं मिली
तो वह खेती कर लेंगे. इसी सपोर्ट के साथ जयदीप ने रंगमंच से शुरुआत की और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई.
अब जयदीप 'दृश्यम 3' में नजर आने वाले हैं. जयदीप अहलावत 'दृश्यम 3' में एक अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. वह फिल्म के नए कलाकारों में शामिल हैं और उनके किरदार को कहानी में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हालांकि, मेकर्स ने अभी उनके रोल से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं.
तब्बू मीरा देशमुख, श्रिया सरन नंदिनी सालगांवकर, इशिता दत्ता अंजू और मृणाल जाधव अनु के किरदार में वापसी करेंगी. रजत कपूर और प्रकाश राज भी फिल्म का हिस्सा हैं. प्रकाश राज वकील इंद्रजीत शेट्टी की भूमिका निभा रहे हैं. 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.




