Begin typing your search...

Rakul Preet से शादी के बाद भी डेटिंग ऐप पर Jackky Bhagnani? वायरल स्क्रीनशॉट ने मचाई हलचल, जानें क्या है सच

रकुल प्रीत सिंह से शादी के बाद एक्टर-निर्माता जैकी भगनानी का कथित राया डेटिंग ऐप प्रोफाइल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि प्रोफाइल की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है और टाइपिंग मिस्टेक के कारण इसे फेक अकाउंट भी माना जा रहा है.

Rakul Preet से शादी के बाद भी डेटिंग ऐप पर Jackky Bhagnani? वायरल स्क्रीनशॉट ने मचाई हलचल, जानें क्या है सच
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 27 Jun 2026 11:27 AM

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और निर्माता जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं. हालांकि, इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक ऐसा विवाद है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोग यह देखकर दंग हैं कि एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद भी क्या जैकी भगनानी किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं?.

रेडिट पर लीक हुआ स्क्रीनशॉट

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' (Reddit) पर एक यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया. इस स्क्रीनशॉट में दावा किया गया है कि जैकी भगनानी का 'राया' (Raya) नाम के एक बेहद वीआईपी और मशहूर डेटिंग ऐप पर एक्टिव अकाउंट है. इस वायरल स्क्रीनशॉट में दिख रही प्रोफाइल पर नाम 'जैकी' लिखा हुआ है और बायो में खुद को 'एक्टर प्रोडूसर बताया गया है. प्रोफाइल के मुताबिक, यूजर की लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम (UK) दिखाई दे रही है.

फैंस ने पकड़ी टाइपिंग की गलती

जैसे ही यह स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर आया, फैंस के बीच खलबली मच गई. जहां कुछ लोग इस बात से हैरान थे कि शादीशुदा होने के बाद भी जैकी डेटिंग ऐप पर क्या कर रहे हैं, वहीं कुछ तेजतर्रार नेटिजन्स ने प्रोफाइल में एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ ली. दरअसल, प्रोफाइल के बायो में 'निर्माता' (Producer) शब्द की स्पेलिंग में टाइपिंग की गलती थी. इस गलती को देखकर कई लोग यह भी कयास लगा रहे हैं कि यह जैकी भगनानी की असली प्रोफाइल नहीं बल्कि किसी और के द्वारा बनाया गया एक फेक अकाउंट भी हो सकता है. फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह अकाउंट वाकई जैकी का ही है या नहीं.

आखिर क्या है यह 'राया' ऐप?

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि 'राया' कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है जिसे कोई भी प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल करने लगे. यह दुनिया का एक बेहद खास, प्राइवेट और मेंबरशिप-बेस्ड ऐप है. इसका इस्तेमाल सिर्फ डेटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि बड़े लेवल पर नेटवर्किंग और प्रोफेशनल दोस्ती के लिए भी किया जाता है. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एंट्री पाना बेहद मुश्किल है. किसी भी आम यूजर को पहले इस पर अप्लाई करना होता है, जिसके बाद एक खास कमेटी प्रोफाइल की जांच करती है और सब कुछ सही पाए जाने पर ही उसे स्वीकार किया जाता है. अपनी इसी प्राइवेसी और सुरक्षा के कारण यह ऐप दुनियाभर के बड़े सेलिब्रिटीज, हॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों और हाई-प्रोफाइल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

'सिचुएशनशिप' वाले पुराने बयान की यादें हुईं ताजा

जैकी भगनानी की इस कथित डेटिंग प्रोफाइल ने लोगों को उनके कुछ महीने पुराने एक बयान की याद दिला दी है, जिसे लेकर पहले भी काफी हंगामा हुआ था. इसी साल अप्रैल (2024) में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में जैकी ने अपने और रकुल के रिश्ते को लेकर कहा था, 'रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हमारा रिश्ता एक तरह से 'सिचुएशनशिप' (Situationship) जैसा है. बेशक, हम दोनों एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह वफादार हैं और इसीलिए हमारी शादी हुई है. लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मैं उससे किसी भी मुद्दे पर बिल्कुल खुलकर बात कर सकता हूं.' जैकी के इस 'सिचुएशनशिप' शब्द का इस्तेमाल करने पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था, क्योंकि आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल उन रिश्तों के लिए किया जाता है जहां कोई कमिटमेंट नहीं होती.

रकुल प्रीत सिंह ने दिया था करारा जवाब

जब जैकी के उस बयान की काफी आलोचना होने लगी, तो उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने सामने आकर स्थिति को संभाला था. रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सफाई दी थी कि जैकी की बात को गलत कॉन्टेक्स्ट में लिया गया था. रकुल ने लिखा था, 'आज हमें इस बात पर बहुत हंसी आई कि कैसे एक घंटे की लंबी बातचीत में से सिर्फ एक लाइन को उठाकर अचानक बड़ी सुर्खियां बना दिया जाता है. यह तब तक मजेदार लगता है जब तक कि यह पूरी तरह से कॉमेडी न हो जाए. किसी भी बात का कॉन्टेक्स्ट और उसकी बारीकियां बहुत मायने रखती हैं. बातचीत को सिर्फ क्लिकबेट में बदलने से बेहतर काम किया जाना चाहिए.

अगला लेख