India ke Top 1%... जल्द आ रहा अनिल कपूर का शो, कब और कहां आएगा, कौन-कैसे जीत सकता है 1 करोड़?
अनिल कपूर स्टार प्लस पर जल्द ही एक शो लेकर आ रहे हैं. शो का नाम होगा इंडिया के टॉप 1%. इस शो के दौरान दर्शकों को बहुत मजा आने वाला है. शो 5 सितंबर से टीवी पर आएगा. प्रीमियर पर अनिल ने कहा वो शो को लेकर उत्साहित हैं. शो में 1 करोड़ का इनाम होगा.
स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर जल्द ही India Ke Top 1% के नाम से रिएलिटी शो आने वाला है. शो को होस्ट एक्टर अनिल कपूर करेंगे. शो का एक वीडियो अनिल कपूर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है जिसमें वो बोल रहे हैं कोई हार्वर्ड से कोई हावड़ा से इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं, सिंपल सा सवाल पूछो तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं.
तभी अनिल देखते हैं कि कोई उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा है. वो बोलते हैं ऐसा शो बनाएंगे, जहां सिर्फ डिग्री विग्री नहीं दिमाग दौड़ेगा. कोई भी दिमाग वाला बन सकता है इंडिया का टॉप 1 %. फिर बताते हैं कि स्टार प्लस पर शो आएगा. दौड़े जिसके दिमाग के घोड़े वो वेबसाइट पर लॉगिन करके आगे बढ़ें. शो में 1 करोड़ का इनाम होगा.
शो के प्रीमियर पर अनिल कपूर ने कहा,'मैं बेहद उत्साहित हूं यह घोषणा करते हुए कि इंडिया के टॉप 1% का प्रीमियर 5 सितम्बर को होगा. इंडिया के टॉप 1% ऐसा शो है जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा. यह आपको सरप्राइज करेगा और हर पल सतर्क रखेगा क्योंकि यहां बात इस बात की नहीं है कि आप कितना जानते हैं, बल्कि इस बात की है कि आप कैसे सोचते हैं. हर चैलेंज आपके ऑब्ज़र्वेशन, लॉजिक, प्रेज़ेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखता है.
'द 1% क्लब' नाम से नीदरलैंड, जर्मनी, मैक्सिको और अमेरिका समेत कई देशों में लोकप्रियता हासिल करने के बाद ये शो भारत में एब आएगा. इस शो की सबसे अच्छी बात यह है कि घर बैठे हर कोई हर सवाल के साथ खेल सकता है और जान सकता है कि उनका दिमाग कैसे काम करता है.
शो में कुछ ऐसे पल आएंगे जो आपको हैरान करेंगे, कुछ ऐसे पल आएंगे जब आप अपनी पहली इंस्टिंक्ट पर सवाल उठाएंगे और कुछ ऐसे पल भी होंगे जो याद दिलाएंगे कि इंटेलिजेंस कई रूपों में होती है. अगर आपको लगता है कि आपके पास इंडिया के टॉप 1% में शामिल होने की क्षमता है, तो आप भी रजिस्टर करें और इस चैलेंज को स्वीकार करें.




